
Noida Farmers protest: किसानों का आज दिल्ली कूच, क्या हैं उनकी डिमांड्स? जानें उनकी मांगें
-
Anjali
- December 2, 2024
Noida Farmers protest: संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में आज हजारों किसान नोएडा से दिल्ली कूच करने जा रहे हैं। एक दिन पहले ही किसानों और प्रशासन के बीच हाईलेवल मीटिंग हुई थी। लंबे समय से किसान नोएडा की तीनों अथॉरिटी का घेराव करते आ रहे हैं। रविवार को जब मांगों पर सहमति नहीं बनी तो उन्होंने 'दिल्ली चलो' का नारा बुलंद किया। किसान अब संसद का घेराव करना चाहते हैं। आंदोलन करने वाले किसान संगठन जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को 10 फीसदी विकसित प्लॉट और नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ देने की मांग उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसान नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल से आगे बढ़ने के लिए बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ चुके हैं।
तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था
बता दें कि, दिल्ली में शीतकालीन सत्र चल रहा है, और इस दौरान पुलिस के सामने किसानों को रोकना एक चुनौती बन गया है। प्रदर्शन के चलते, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। बैरिकेड लगाने और रूट डायवर्ट करने के अलावा, चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यह सुरक्षा व्यवस्था तीन लेयर में स्थापित की गई है, ताकि प्रदर्शन को नियंत्रित किया जा सके। कई किसान नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। दिल्ली जाने वाले रास्तों पर भारी जाम लग गया है। दिल्ली-नोएडा और चिल्ला बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद की गई है। यहां सुबह से ही भारी जाम देखने को मिल रहा है।
कल क्या हुआ था?
रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की नोएडा अथॉरिटी, पुलिस और जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक हुई। ये बैठक यमुना प्राधिकरण के सभागार में करीब 3 घंटे तक चली। हालांकि, वार्ता विफल रही। किसानों का कहना है कि अधिकारियों ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है।
किसानों की डिमांड्स क्या हैं?
- नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार 1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि का 4 गुना मुआवजा दिया जाए।
- नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ जिले में लागू किए जाएं।
- किसानों की प्रमुख मांगों में 10% प्लॉट, 64.7 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा।
- नई भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार बाजार दर का चार गुना मुआवजा, 20% प्लॉट का आवंटन।
- भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार तथा पुनर्वास के सभी लाभ दिए जाने शामिल हैं।
- किसान आबादियों के निस्तारण की भी मांग कर रहे हैं।
एक्सप्रेसवे पर मिलेगा जाम
नोएडा-दिल्ली बॉर्डर वाले मार्गों पर आज ट्रैफिक बढ़ सकता है। यही कारण है कि ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों का डायवर्जन किया है। पुलिस ने ट्रैफिक से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा मैट्रो का उपयोग करने की सलाह दी है। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले और सिरसा से परी चौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।
किसानों का क्या आरोप?
पंढेर का कहना है कि सरकार ने 18 फरवरी के बाद से किसानों से कोई बातचीत नहीं की। सरकार हमसे बातचीत करने से भाग रही है। कृषि क्षेत्र में अनुबंध खेती को हम स्वीकार नहीं करते। हम फसलों के लिए एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1005)
- अपराध (105)
- मनोरंजन (256)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (420)
- खेल (284)
- धर्म - कर्म (442)
- व्यवसाय (145)
- राजनीति (511)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (300)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (38)
- उत्तर प्रदेश (161)
- दिल्ली (194)
- महाराष्ट्र (106)
- बिहार (62)
- टेक्नोलॉजी (145)
- न्यूज़ (77)
- मौसम (69)
- शिक्षा (93)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (243)
- वीडियो (828)
- पंजाब (18)
- ट्रैवल (13)
- अन्य (26)
- जम्मू कश्मीर (36)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..