Dark Mode
  • day 00 month 0000
Rajasthan :  BJP और RLD गठबंधन में दरार, क्या राजस्थान में बनेंगे नए सियासी समीकरण ?

Rajasthan : BJP और RLD गठबंधन में दरार, क्या राजस्थान में बनेंगे नए सियासी समीकरण ?

Rajasthan :  राजस्थान की राजनीति में भाजपा और राष्ट्रीय लोक दल यानी RLD के गठबंधन में लगातार दरार बढ़ती नजर आ रही है। वहीं राजस्थान विधानसभा में RLD विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष गर्ग के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

 

BJP और RLD गठबंधन में दरार
अटकलें लगाई जा रही है कि केन्द्र में BJP की सहयोगी पार्टी RLD के विधायक पर यह कार्रवाई गठबंधन में बढ़ते तनाव को दिखाती है। बता दें कि इस मामले को लेकर कांग्रेस भी बीजेपी पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बता दें कि राजस्थान सरकार ने आरएलडी विधायक डॉ. सुभाष गर्ग के रवैये पर आपत्ति जताई गई है। दरअसल विधायक गर्ग ने पिछले महीने सदन में भरतपुर में अतिक्रमण से जुड़ा एक मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाए थे कि- प्रशासन ने स्थानीय लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इससे वहां दहशत का माहौल है और हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन भजनलाल सरकार ने उनके इस दावे पर कड़ी आपत्ति जताई है। और राजस्थान विधानसभा में सत्ताधारी दल भाजपा के मुख्य सचेतक ने उनके दावे को पूरी तरह गलत बताया और विधानसभा में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन पेश कर दिया है।

 

 


RLD, NDA का सहयोगी दल
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि- केंद्र में RLD, NDA का सहयोगी दल है, लेकिन यह विवाद भाजपा और RLD के रिश्तों में खटास बढ़ा सकता है। बताया जा रहा है कि आरएलडी के अंदर इस बात को लेकर असंतोष बढ़ सकता है कि भाजपा सहयोगी दल के विधायक को ही निशाना बना रही है या आरएलडी डॉ सुभाष गर्ग को भाजपा सरकार को निशाना बनाने पर जवाब तलब कर सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर RLD खुलकर इस मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ खड़ी होती है, तो यह गठबंधन के भविष्य पर सवाल खड़े कर सकता है।


उठ रहे कई सवाल
अब सवाल यह खड़े हो रहे है कि- कि क्या भाजपा और RLD गठबंधन के बीच दरार की स्थिति पैदा होगी? या नहीं। बता दें कि भाजपा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने आरोप लगाया है कि- सुभाष गर्ग ने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया, जिससे सरकार की छवि खराब हुई। उन्होंने इसे विशेषाधिकार हनन का मामला बताते हुए प्रस्ताव पेश किया है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है।


जयंत चौधरी की पार्टी RLD

 

Rajasthan :  BJP और RLD गठबंधन में दरार, क्या राजस्थान में बनेंगे नए सियासी समीकरण ?

आपको बता दें कि यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्यसभा सांसद और केन्द्र में मंत्री जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) केंद्र में मोदी सरकार का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में जयंत चौधरी RLD की ओर से कैबिनेट मंत्री हैं।


क्या है जानकारों का मानना
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक- BJP अपने सहयोगी दल RLD पर दबाव बना रही है। RLD के अंदर यह सवाल उठ सकता है कि BJP अपने ही गठबंधन सहयोगियों को निशाना क्यों बना रही है? अगर RLD खुलकर विरोध करती है, तो यह गठबंधन में गहरे मतभेद का संकेत हो सकता है। फिलहाल RLD ने इस मुद्दे पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन अगर RLD सुभाष गर्ग के समर्थन में खुलकर सामने आती है, तो यह गठबंधन में बड़ी दरार का संकेत हो सकता है। अगर RLD ने भाजपा के साथ तालमेल बनाए रखा, तो यह सुभाष गर्ग के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। अब निगाहें इस पर हैं कि RLD इस प्रस्ताव के खिलाफ क्या रुख अपनाती है।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?