
सी.आर. पाटिल ने दी बिलावल भुट्टो को चुनौती
-
Manjushree
- April 29, 2025
आज भारत सरकार के साथ पूरा देश आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने के लिए खड़ा हैं। भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया है। उसके इस फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि अगर पानी रोका गया तो नदियों में खून बहेगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने बिलावल भुट्टो के इस बयान का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
सूरत के एक कार्यक्रम में 27 अप्रैल को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल ने कहा, "मोदीजी कहते हैं 'जल है तो बल है'। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को सिंधु जल संधि के तहत पानी नहीं मिलना चाहिए।" आगे बिलावल भुट्टो के सिंधु जल समझौते को निरस्त करने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सी.आर. पाटिल ने कहा, "बिलावल भुट्टो गुस्से में आ गया है और कह रहा है कि 'इस दरिया से हमारा पानी बहेगा या उनका खून बहेगा।' पाटिल जी ने आगे कहा, "क्या हम डर जाएंगे? मैं बिलावल से कहता हूं कि भाई, अगर तुझमें जरा भी दम है तो भारत आकर दिखा।"
पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने भारत और सिंधु नदी पर बयान दिया था, जिस पर भारत की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई pic.twitter.com/m5OGi9WEj6
— BBC News Hindi (@BBCHindi) April 27, 2025
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जो पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को भारत की ओर से निलंबित किए जाने के बाद बिलावल भुट्टो ने तमतमाकर दिया था। सी.आर. पाटिल ने 2,500 से अधिक वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण कार्य के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित 'जन भागीदारी से जल संरक्षण' कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प भी लिया।
बता दें कि भारत ने 1960 में पाकिस्तान के साथ हुई सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। भारत-पाकिस्तान संबंध को खत्म करने के लिए भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई कठोर फैसले लिए हैं। अटारी-वाघा बॉर्डर बंद कर दिया गया है। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत ने सिंधु जल संधि भी स्थगित कर दी है। भारत ने पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों को बैन कर दिया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..