
कालका जी सीट से अलका लांबा हो सकती हैं कांग्रेस उम्मीदवार! CM आतिशी को देंगी टक्कर
-
Anjali
- December 24, 2024
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की सीटों को लेकर बैठक चल रही है। कांग्रेस आज उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। बैठक में 28 सीटों पर चर्चा हो गई है जबकि साच सीटों पर चर्चा बाकी है। वहीं सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि अलका लांबा कालकाजी से कांग्रेस की उमीदवार होंगी।
कालका जी सीट से अलका लांबा हो सकती हैं उम्मीदवार
2025 में विधानसभा का चुनाव हो सकता है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। अब सभी की नजर बीजेपी और कांग्रेस पर है। दिल्ली चुनाव को लेकर 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तकरीबन तय हो गए हैं। वहीं सीएम आतिशी के सामने कालका जी सीट से अलका लांबा उम्मीदवार हो सकती है। जबकि सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, जंगपुरा से फरहाद सूरी, मटिया महल से आसिम अहमद और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत उम्मीदवार हो सकते हैं।
मटिया महल विधानसभा से आसिम अहमद हो सकते हैं उम्मीदवार
मटिया महल विधानसभा से पूर्व विधायक और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद खान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आसिम अहमद खान 2015 से 2020 तक आम आदमी पार्टी के विधायक रहे थे। आसिम अहमद खान ने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों ने उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। 2015 में मटिया महल विधानसभा सीट पर उन्होंने आप के टिकट पर भारी मतों से जीत हासिल की थी और अरविंद केजरीवाल सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री का पदभार संभाला था। हालांकि, बाद में उन्हें कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मंत्री पद से हटा दिया गया था। आसिम अहमद खान का कांग्रेस में शामिल होना दिल्ली की राजनीति में अहम माना जा रहा है। खासतौर पर अगले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पार्टी को अल्पसंख्यक वोटों को मजबूत करने में मदद कर सकता है।
अलका लांबा को जानें
अलका लांबा की बात करें तो वह दिल्ली में कांग्रेस की कद्दावर नेता रही हैं। वह महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। हालांकि 2014 में वह कांग्रेस से अलग होकर आप में शामिल हो गई थीं। फरवरी, 2015 में वह चांदनी चौक से विधायक बनीं। 2019 में उन्होंने आप से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस में वापसी की।
बीजेपी की पहली लिस्ट कब?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट इस हफ्ते आ सकती है। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक इसी हफ्ते होने की संभावना है। बीजेपी अपने कुछ पूर्व सांसदों को विधानसभा में टिकट दे सकती है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व सांसद परवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। बीजेपी तय कर चुकी है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में वो बिना सीएम उम्मीदवार के उतरेगी। जनवरी के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। बीजेपी उससे पहले अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी।
दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला
दिल्ली चुनाव के लिए आप और कांग्रेस में गठबंधन नहीं हो पाया है। लोकसभा चुनाव दोनों पार्टियां साथ लड़ी थीं, लेकिन कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। पिछले कुछ चुनाव की तरह इस बार भी दिल्ली में मुकाबला त्रिकोणीय है। एक ओर जहां आप फिर से सत्ता में वापसी करने की कोशिश में है तो बीजेपी 26 साल का सूखा खत्म करना चाहती है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (677)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (254)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (326)
- व्यवसाय (105)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (107)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (154)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (129)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (53)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (171)
- वीडियो (516)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..