
दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का होगा मुफ्त इलाज, केजरीवाल ने लॉन्च की संजीवनी योजना
-
Anjali
- December 18, 2024
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने का एलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद बुर्जुगों के लिए दिल्ली सरकार संजीवनी योजना लेकर के आएगी। इस योजना के तहत दिल्ली में 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों का नि:शुल्क उपचार दिया जाएगा। केजरीवाल ने एलान किया कि उनके उपचार का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। आम आदम पार्टी ने दिल्ली में बुजुर्गों के उपचार के लिए संजीवनी योजना लागू करने का वादा किया है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की। केजरीवाल ने कहा, इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों का दिल्ली में नि:शुल्क उपचार होगा। चुनाव के बाद सरकार बनने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
तीर्थ यात्रा का पूरा खर्च उठाती है सरकार
उन्होंने कहा, श्रवण कुमार से प्रेरित होकर उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली के लगभग एक लाख बुजुर्ग देश के कोने-कोने में स्थित तीर्थ स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। तीर्थ यात्रा का पूरा खर्च सरकार उठाती है। इसके बदले हम सभी को दुआ मिलती है, जिसका कोई मूल्य नहीं है। इस उम्र में सभी को अपने स्वास्थ्य की चिंता होती है। उम्र बढ़ने के साथ ही कई तरह की बीमारियों से व्यक्ति पीड़ित हो जाता है। उसके लिए उपचार कराना सबसे बड़ी चिंता होती है।
चुनाव से पहले शुरू कर दिया जाएगा पंजीकरण
योजना चुनाव के बाद लागू होगी, लेकिन पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए बुजुर्गों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। योजना का लाभ लेने के लिए कोई कैप नहीं होगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुजुर्गों का पंजीकरण कर उन्हें कार्ड देंगे। जल्दी ही आपके घर पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगी। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था. इसके तहत दिल्ली की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये जबकि चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये मिलेंगे।
दिल्ली के हमारे सभी बुजुर्गों के लिए ख़ुशख़बरी। दिल्ली में 60 साल से ज़्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज मुफ़्त होगा। ये केजरीवाल की गारंटी है। https://t.co/gGRrl6Wlrg
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 18, 2024
महिलाओं के लिए भी किया था बड़ा एलान
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के बाद दिल्ली की हर महिला के खाते में 2100 रुपये भेजे जाएंगे।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (894)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (249)
- शहर और राज्य (310)
- दुनिया (392)
- खेल (258)
- धर्म - कर्म (425)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (502)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (44)
- राजस्थान (279)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (183)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (141)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (232)
- वीडियो (785)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..