
पूर्ण चंद्र ग्रहण 2025 पर 'ब्लड मून' का दुनियाभर में दिखा अनोखा नजारा
-
Manjushree
- September 8, 2025
रविवार 7 सितंबर की रात पूर्ण चंद्र ग्रहण 2025 का अद्भुत नजारा देखा गया। भारत समेत एशिया और यूरोप के लोगों ने आसमान में 'ब्लड मून' का नजारा देखा। चंद्र ग्रहण की कई तस्वीरें सामने आई है, जिसको लोगों ने देखा। इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने के लिए देर रात तक लोग जगे रहे।
साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण 2025 रात 9.57 मिनट से धरती की परछाई से चन्द्रमा ढकना शुरू हो गया था। जिसके बाद 11:01 बजे पृथ्वी की छाया ने चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लिया। इस दुर्लभ दृश्य ब्लड मून 2025 की तस्वीरें देश के कई जगहों जैसे दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, गुवाहाटी, चेन्नई और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों से लोगों ने चांद की अनोखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। हालाँकि कई हिस्सों में मानसूनी बारिश के बीच चंद्रमा बादलों से घिरे आसमान में लुका-छिपी खेलता रहा।
भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण 2025 का नजारा करीब 3 घंटे से ज्यादा समय तक चला। भारत में तमिलनाडु से चंद्र ग्रहण की शुरुआत हुई और इसे पूरे देश में देखा गया। रविवार की रात दुनियाभर के जगह-जगह के खगोलशास्त्रियों और अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए खास रही। खगोल प्रेमी टेलिस्कोप और अन्य वैज्ञानिक उपकरणों की मदद से चांद के बदलते रंगों के नजारे से रोमांचित हुए।
रविवार रात भारत सहित दुनिया के कई देशों में पूर्ण चंद्र ग्रहण 2025 देखा गया। इस दौरान चांद ब्लड मून में बदल गया। लोगों को इस दौरान लाल रंग का चंद्रमा सामान्य से बड़ा दिखा। विशेषज्ञों के अनुसार, चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है जिससे सूर्य की रोशनी सीधे चांद तक नहीं पहुंच पाती। इस वजह से चांद का रंग लाल हो जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह घटना खगोलीय अध्ययन के लिए बेहद अहम अवसर है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अगला 'ब्लड मून' 177 दिनों बाद दिखाई देगा, जो उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह खगोलीय घटना 2 या 3 मार्च 2026 को आसमान में दिखाई देगी, जिससे इस मनमोहक चंद्र नजारे को देखने का एक और मौका मिलेगा।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2084)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (340)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (851)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (491)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (375)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (46)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..