
कोल्हापुर में गरजे राहुल गांधी, बताया शिवाजी महाराज और संविधान के बीच कनेक्शन
-
Neha
- October 5, 2024
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र के कोल्हापुर (Rahul Gandhi Kolhapur Visit) में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने कोल्हापुर के बावड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और भारतीय संविधान को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है और इसीलिए मैं उनकी प्रतिमा का अनावरण करने आया हूं। वहीं राहुल गांधी ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर आप उनकी प्रतिमा के आगे हाथ जोड़ते हैं, लेकिन उनके प्रति सम्मान नहीं रखते, तो उसका कोई फायदा नहीं है।
राजकोट किले में ढही शिवाजी महाराज की मूर्ति पर भाजपा को घेरा
इस मौके पर राहुल गांधी ने सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में मराठा शासक की स्थापित प्रतिमा के ढहने का मुद्दा भी उठाया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को डराने और देश में संवैधानिक संस्थानों को बर्बाद करने के बाद शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के समक्ष शीश झुकाने का कोई औचित्य नहीं है। इन्होंने शिवाजी महाराज और उनकी प्रतिमा ढहने से आहत लोगों से माफी मांगी थी। लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक नाम या राजा नहीं हैं। अगर छत्रपति शिवाजी महाराज और शाहू महाराज जैसे लोग नहीं होते तो संविधान भी नहीं होता। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान और शिवाजी महाराज के बीच एक संबंध है। शिवाजी महाराज को मानने वाले संविधान की रक्षा के विचार वाले हैं। संविधान की लड़ाई बहुत पुरानी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) ने शिवाजी महाराज की मूर्ति बनवाई और कुछ ही दिनों में मूर्ति ढह गई। शिवाजी महाराज की मूर्ति ने उन्हें संदेश दिया, अगर आप मूर्ति बनाने जा रहे हैं तो आपको शिवाजी महाराज के विचारों की रक्षा करनी होगी। शिवाजी महाराज के विचारों का पालन नहीं किया गया, इसलिए मूर्ति ढह गई।

संविधान में समाहित हैं शिवाजी महाराज के विचार- राहुल गांधी उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता शिवाजी महाराज के सामने हाथ जोड़ते हैं और उनके विचारों के खिलाफ 24 घंटे लड़ते हैं। बीजेपी की विचारधारा संविधान (Constitution of India) को खत्म करने की है। हम जिस विचारधारा में विश्वास करते हैं, उसकी मूर्तियां बनाते हैं। इन लोगों ने शिवाजी का राज्याभिषेक नहीं होने दिया। राम मंदिर और संसद के उद्घाटन में आदिवासी राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया। संविधान में शिवाजी महाराज के विचार समाहित हैं। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि शिव राय की विचारधारा महाराष्ट्र के दिल में है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1992)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (326)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (609)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (473)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (182)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (361)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..