
मुख्यमंत्रियों से लेखा-जोखा लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
Suresh Kumar
- October 17, 2024
दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप-मुख्यमंत्रियों की बैठक लेंगे जिसमे उनके राज्यों का रिपोर्ट कार्ड लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पहली बार होने वाली यह बैठक चंडीगढ़ में होने जा रही है। हाल ही में हरियाणा में मिली जीत और दो राज्यों के होने वाले चुनाव को देखते हुए यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मिडिया रिपोर्टस केमुताबिक हरियाणा के पंचकूला में नायाब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी शपथ समारोह में उपस्थित रहेंगे।
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की लेंगे बैठक
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ स्थित होटल ललित जाएंगे। यहां भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को बुलाया गया है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से उनके राज्ये की योजनाओं को लेकर उनसे रिपोर्ट लेंगे। बैठक में राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई योजनाओं का फीडबैक तो लेंगे ही साथ में उनसे देश के अन्य राज्यों में लागू करने के लिए भी योजनाओ को लेकर सुझाव मांगे जाएंगे। जिस प्रकार से अभी हरियाणा में कैसे चुनाव जीता उसके अनुभवों को भी साझा किया जाएगा। हरियाणा की जीत का विश्लेषण करने के साथ-साथ महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले चुनावों में किस तरह पार्टी काम करे उसको लेकर भी चंडीगढ़ में रणनीति तैयार की जाएगी।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1267)
- अपराध (108)
- मनोरंजन (264)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (502)
- खेल (302)
- धर्म - कर्म (471)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (514)
- हेल्थ (151)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (335)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (201)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (66)
- टेक्नोलॉजी (149)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (76)
- शिक्षा (97)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (268)
- वीडियो (898)
- पंजाब (22)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (57)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..