
मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जु ने किया ताज का दीदार, मालदीव की फर्स्ट लेडी भी रहीं साथ
-
Neha
- October 8, 2024
Maldives President Mohammed Muizzu visited Taj : ताजमहल दुनिया के अजूबों में से एक है। सफेद संगमरमर से तराशी गई ये भव्य इमारत आज भी दुनिया के लाखों-लाख पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। भारत आने वाला हर पर्यटक ताजमहल देखने आना चाहता है। इसी तरह भारत दौरे पर आए मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू भी ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और मालदीव की फर्स्ट लेडी साजिदा मोहम्मद भी आगरा पहुंचीं। आगरा में खेरिया एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे ताजमहल देखने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। उन्होंने ताज का दीदार किया और यहां फोटोग्राफी भी कराई।
5 दिन की भारत यात्रा पर आए हैं राष्ट्रपति मुइज्जु
मालदीव के राष्ट्रपति इससे पहले एयरपोर्ट से सीधे शिल्पग्राम पहुंचे। यहां उन्हें प्रदेश की संस्कृति और धरोहर के बारे में बताया गया और मयूर नृत्य और रास की प्रस्तुति दी गई। बता दें मुइज्जु 5 दिन की भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित कई गणमान्यों से मुलाकात की।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1206)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (481)
- खेल (297)
- धर्म - कर्म (459)
- व्यवसाय (148)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (322)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (164)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (258)
- वीडियो (886)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (54)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..