
फडणवीस सरकार में विभागों का बँटवारा, CM के पास गृह मंत्रालय
-
Ashish
- December 22, 2024
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को अपने मंत्रिपरिषद के विभागों का आवंटन कर दिया। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गृह विभाग नहीं मिला है। फडणवीस ने इसे अपने पास ही रखा है। शिंदे को शहरी विकास, आवास तथा लोक निर्माण विभाग (सार्वजनिक उद्यम) आवंटित किया गया है।
सरकार गठन के पहले ही अंदरखाने राज्य के गृह विभाग पर राकांपा प्रमुख शिंदे की नजर थी। एक अन्य उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को वित्त एवं योजना, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग मिला है। राज्य विधानमंडल का सप्ताहभर चलने वाला शीतकालीन सत्र शनिवार को समाप्त होने के बाद विभागों का आवंटन किया गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि फडणवीस गृह विभाग के साथ ही ऊर्जा, कानून एवं न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन विभाग और सूचना एवं प्रचार विभाग भी संभालेंगे। सत्र शुरू होने से पहले 15 दिसंबर को 39 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जबकि फडणवीस और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने पांच दिसंबर को पद की शपथ ली थी।
20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा, राकांपा और शिवसेना के महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटें जीतकर जीत दर्ज की थी। भाजपा के चंद्रशेखर बावनकुले (राजस्व), राधाकृष्ण विखे पाटिल (जल संसाधन-कृष्णा और गोदावरी घाटी विकास निगम), चंद्रकांत पाटिल (उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, संसदीय मामले), गिरीश महाजन (जल संसाधन-विदर्भ, तापी, कोंकण विकास निगम और आपदा प्रबंधन) विभाग मिला है।
जबकि, गणेश नाइक को वन, मंगल प्रभात लोढ़ा को कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार, जयकुमार रावल को विपणन और प्रोटोकाल, पंकजा मुंडे को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, अतुल सेव को ओबीसी कल्याण, डेरी विकास और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग मिला है।अशोक उइके को आदिवासी विकास, आशीष शेलार को सांस्कृतिक मामले और सूचना प्रौद्योगिकी, शिवेंद्र सिंह भोसले को लोक निर्माण विभाग दिया गया है। जयकुमार गोरे को ग्रामीण विकास और पंचायती राज, संजय सावकारे को कपड़ा, नितेश राणे को मत्स्य और बंदरगाह, आकाश फुंडकर को श्रम विभाग दिया गया है।




Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1992)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (326)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (609)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (473)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (182)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (361)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..