
अरविंद केजरीवाल ने डॉ. अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति योजना की घोषणा
-
Ashish
- December 21, 2024
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने दलित समुदाय के लिए बड़ा ऐलान किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डॉ. अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। इससे पहले भी आप कई लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा कर चुकी है। इनमें बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना और ऑटो चालकों को पांच बड़ी गारंटी, महिला सम्मान योजना आदि शामिल हैं।
दिल्ली में जनता को संबोधित करते हुए आप संयोजक केजरीवाल ने डॉ. अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक दलित छात्रों का सारा खर्च उठाएगी। इसके लिए हम डॉ. अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति शुरू करेंगे। दलित समुदाय का कोई भी बच्चा पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए 'डॉ. अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति' दी जाएगी। दलित समुदाय के बच्चों का विदेश में पढ़ाई करने का सपना साकार होगा।
नई योजना की घोषणा के साथ आप ने भाजपा पर हमला बोला आप ने डॉ. अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति योजना की घोषणा कर भाजपा पर तंज कसा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'भाजपा वालों, तुम बाबा साहब को गाली दो, मैं उन्हें सम्मान दूंगा। यह बाबा साहब को मेरी श्रद्धांजलि है। अरविंद केजरीवाल ने भी इस पोस्ट को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
आप ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना की घोषणा की है
इससे पहले आप ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत दिल्ली में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा। योजना की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं दिल्ली के लोगों के लिए संजीवनी लेकर आया हूं। दिल्ली में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। यह केजरीवाल की गारंटी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे।
ऑटो चालकों के लिए केजरीवाल की 5 गारंटी
• हर चालक के लिए 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का दुर्घटना बीमा
• बेटी की शादी के लिए 1 लाख की सहायता
• वर्दी के लिए साल में दो बार 2500 रुपये
• बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी
• 'पूछो ऐप' फिर से शुरू किया जाएगा
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1754)
- अपराध (132)
- मनोरंजन (288)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (739)
- खेल (353)
- धर्म - कर्म (539)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (168)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (421)
- हरियाणा (55)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (192)
- दिल्ली (219)
- महाराष्ट्र (139)
- बिहार (121)
- टेक्नोलॉजी (168)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (90)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (71)
- राशिफल (323)
- वीडियो (1033)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (68)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..