Dark Mode
  • day 00 month 0000
25 जुलाई 2025 आज का राशिफल: जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे

25 जुलाई 2025 आज का राशिफल: जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे

इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी

 

आज का राशिफल 25 जुलाई 2025, दिन शुक्रवार (Friday)। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालती है। कभी ये सितारे तरक्की के रास्ते खोलते हैं, तो कभी हमें सतर्क करते हैं। वृश्चिक राशि और कन्या राशि का आज का दिन अच्छा रहेगा। आइए जानें आइए जानें दैनिक राशिफल में 25 जुलाई को किसकी चमकेगी किस्मत -

मेष (Aries) आज का राशिफल

 

शुक्रवार के राशिफल में मेष राशि को स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आप कामों को लेकर थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। आज आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा है। राजनीति में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप समाज में भी सक्रिय हो सकते हैं। यात्रा के लिए कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है।


वृषभ (Taurus) आज का राशिफल

 

शुक्रवार के राशिफल में वृषभ राशि के लिए आर्थिक वृद्धि रहेगी। युवा वर्ग करियर को लेकर तनाव में रह सकते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ सहयोग से आप बड़ा डील पूरा कर सकते हैं। कारोबार भी सही चलता रहेगा। फिजूल वाद-विवाद में न पड़ें।

 

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल

 

शुक्रवार के राशिफल में मिथुन राशि का कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग पूरा मिलेगा। व्यवसायिक मामलों में वृद्धि होगी। लंबे समय से शारीरिक परेशानियों से आप आराम महसूस करेंगे।


कर्क (Cancer) आज का राशिफल

 

शुक्रवार के राशिफल में कर्क राशि आपके लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। इसके अलावा आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपके मन में चिंता बनी रहेगी, इसलिए आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।


सिंह (Leo) आज का राशिफल

 

शुक्रवार के राशिफल में सिंह राशि के नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। अपने लक्ष्य पर फोकस करें। छात्र बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर करें। आत्म विश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

 

कन्या (Virgo) आज का राशिफल

 

शुक्रवार के राशिफल में कन्या राशि के लव-लाइफ में रोमांच रहेगा। आज आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में अच्छा महसूस होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। व्यर्थ के भागदौड़ से बचें। काम का तनाव न लें।

 

तुला (Libra) आज का राशिफल

 

शुक्रवार के राशिफल में तुला राशि संबंधों में संतुलन बनाए रखें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। व्यापार में आज के दिन अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। करीबियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। छात्रों के लिए दिन मध्यम रहेगा। खानपान में सावधानी रखें।

 

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल

 

शुक्रवार के राशिफल में वृश्चिक राशि के वित्तीय मामलों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पार्टनरशिप में किसी भी तरह का व्यापार करने से बचें। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं।


धनु (Sagittarius) आज का राशिफल

 

शुक्रवार के राशिफल में धनु राशि के नौकरी और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। विदेश शिक्षा के योग बन सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद भी सुलझेगा।


मकर (Capricorn) आज का राशिफल

 

शुक्रवार के राशिफल में मकर राशि को सामाजिक कार्यों में आपको सम्मान मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में नए समझौते होंगे, जिससे भविष्य में आर्थिक मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रहेगी और किसी पुराने निवेश से भी लाभ मिल सकता है।

 

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल

 

शुक्रवार के राशिफल में कुंभ राशि के प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझेंगे। बेकार की चिंता न पालें। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। अन्य कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में मेहनत करनी होगी।


मीन (Pisces) आज का राशिफल

 

शुक्रवार के राशिफल में मीन राशि के आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक मामलों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। साथ ही भाई-बहनों से रिश्तों में सुधार होगा और आपके व्यवहार में सहयोग की भावना बनी रहेगी। वहीं आज नए संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?