
Weather Update : दिल्ली- NCR में कोहरे और प्रदूषण को लेकर येलो अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू, जानें आज का मौसम
-
Renuka
- November 28, 2024
Today Weather : दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त ठंड, कोहरा और प्रदूषण तीनों का खतरा बढ़ गया है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोग सतर्क रहें। वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं अब मैदानी क्षेत्रों में पहुंच रही हैं, जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इन हवाओं का असर दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कई हिस्सों में महसूस हो रहा है, जिससे ठंड में और भी बढ़ोतरी हो गई है।
दिल्ली-NCR अलर्ट
दिल्ली- NCR में लगातार बढ़ती ठंड, कोहरा और प्रदूषण को लेकर मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग के मुताबिक नवंबर का आखिरी सप्ताह राजधानी में घने कोहरे के साथ समाप्त होगा, और दिसंबर की शुरुआत में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली इन दिनों गंभीर प्रदूषण का सामना कर रही है। हालांकि, ग्रैप 4 के लागू होने से राजधानी की हवा में कुछ सुधार हुआ है, फिर भी प्रदूषण का स्तर अभी भी खतरनाक बना हुआ है। वहीं शहर में सुबह अधिकतर इलाकों में धुंध की चादर से ढकी रहती है।
यूपी समेत अन्य राज्यों का मौसम
वहीं देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। बता दें कि 1 दिसंबर के बाद से देश के अधिकांश राज्यों में भीषण ठंड को लेकर अपडेट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे ने अपनी उपस्थिति महसूस करानी शुरू कर दी है। इसी के साथ मैदानी इलाकों में ठंड की तीव्रता पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण बढ़ी है। इस समय देश के प्रमुख राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।
पहाड़ों में बर्फबारी का दौर
दूसरी ओर पहाड़ों में ठंड का असर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में पहले ही बर्फबारी हो चुकी है, जबकि कश्मीर में भारी बर्फबारी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज कश्मीर के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में मौसम का बदलाव जारी है और अधिकांश जिलों में ठंड का असर दिखने लगा है। इस समय मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन दिसंबर के पहले हफ्ते में मौसम में अचानक बदलाव की संभावना है, जिसके कारण कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और सिरोही में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, राज्य के कई हिस्सों में हवा में आर्द्रता का स्तर 60 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1495)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (592)
- खेल (329)
- धर्म - कर्म (500)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (528)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (379)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (292)
- वीडियो (970)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..