
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला, जानिए राजस्थान की प्रमुख खबरें
-
Renuka
- April 27, 2025
राजस्थान की ताजा घटनाएँ और महत्वपूर्ण घटनाक्रम
- जयपुर में राजकीय आवास पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 'सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय' के सिद्धांत के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया, वहीं बाकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
- कोटा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने "परिंडा बांधो अभियान" का शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि- भारतीय संस्कृति में सभी जीवों की चिंता करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय निवासियों को पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने के साथ ही 51 परिंडे बांधने की शुरुआत की।
- बारां में जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति की निगरानी करने और गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नियमित और संतुलित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- बीकानेर में स्थापना दिवस और अक्षय तृतीया पर पतंग उड़ाने की परंपरा है। लेकिन प्रशासन चाईनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा रखा है फिर भी चोरी छिपे चाइनीज मांझा बीकानेर में बिक रहा है। वहीं BSF के पूर्व DIG पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि- आज पहली बार पतंग लुटाते वक्त चाईनीज मांझा देखा, जो बेहद खतरनाक है। पूर्व डी आई जी ने प्रशासन को इस मांझे पर सख्त कारवाई की मांग की।
- भिवाडी पुलिस को मर्डर केस में बड़ी सफलता मिली है। वहीं महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया। वहीं पुलिस प्रशासन की जांच पड़ताल जारी है।
- डीग में जिला कलेक्टर उत्सव कौशल और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने पहलगाम हमले के मद्देनजर सदर पुलिस थाना स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम का संचालन सुचारू रूप से होना चाहिए और कार्मिकों को पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
- सीकर के श्रीमाधोपुर में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और पाकिस्तान एवं आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा, युवा नेता कुनाल सिंह, श्याम चौधरी और अन्य नेताओं ने पुतला दहन किया और कठोर कार्रवाई की मांग की।
- भिवाड़ी की बालाजी कंपनी में काम करने वाले श्रमिक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों और श्रमिकों ने कंपनी संचालकों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि संतोष की मौत हृदय गति थमने से नहीं, बल्कि अन्य कारणों से हुई है। वहीं श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया और सुरक्षा उपायों की कमी का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की।
- बीकानेर के खाजूवाला में पहलगाम हमले को लेकर एसडीएम रमेश कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं CO अमरजीत चावला ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
- पहलगाम हमले में मारे गए व्यक्तियों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल देने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बीकानेर के संत जनों ने यज्ञ किया। संतों ने जात-पांत से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील की और सीमा पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया ।
- राजस्थान में पिछले दिनों से तेज गर्मी के बाद शनिवार को मौसम में राहत मिली, जब कई शहरों में अचानक मौसम बदला और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने भरतपुर और धौलपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही मेघगर्जन और हल्की वर्षा की संभावना जताई है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1483)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%