Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 06 March Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि

Banke Bihariji 06 March Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि

Banke Bihariji 06 March Darshan :  बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज गुरुवार और रोहिणी नक्षत्र है। आज के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि- ऐसा करने से दुख एवं संकट दूर होते हैं । साथ ही गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकीभर हल्दी मिलाकर स्नान करें और पीले रंग के कपड़े पहनें।

 

आज का पंचांग- 06 मार्च 2025
पक्ष- शुक्ल
आज की तिथि- सप्तमी
आज का नक्षत्र- रोहिणी
सूर्योदय- 06:50 AM
सूर्यास्त - 06:20 PM
वार - गुरुवार
राहुकाल- दोपहर 2:06 से 3:28

 

ये भी पढ़े- Holi 2025 : फाग का होली के पर्व से क्या है कनेक्शन, जानिए फाग के गीतों का महत्व

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?