Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 12 March Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि

Banke Bihariji 12 March Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि

Banke Bihariji 12 March Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज बुधवार है और यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। आज के दिन हरी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही गाय को हरा चारा और किसी गरीब ब्राह्मण को हरे फल, हरी सब्जियां, हरे वस्त्र, कांसे का बर्तन आदि दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से आपका बुध ग्रह मजबूत होगा, जिससे आपके कारोबार में वृद्धि होगी।

 

आज का पंचांग- 12 मार्च 2025
पक्ष- शुक्ल
आज की तिथि- चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- मघा
सूर्योदय- 06:57 AM
सूर्यास्त - 06:14 PM
वार - बुधवार
राहुकाल- दोपहर 12:31 से 2:00

 

ये भी जानें- Holika Dahan 2025 : होलिका की अग्नि में इन चीजों की आहूति देने के हैं चमत्कारिक फायदे, खुल जाएगी आपकी बंद तकदीर

 

भगवान गणेश को प्रसन्न करने का मंत्र

हिंदू पंचांग के अनुसार बुध ग्रह का स्वामी भगवान गणेश को माना जाता है। वहीं भगवान गणेश को प्रसन्न करने के कई मंत्र है, आइए जानते है उनके बारें में-

॥ ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ॥
यह भगवान गणेश का सबसे सरल और प्रभावी मंत्र है. मान्यता है कि इस मंत्र का जाप यदि आप सच्चे मन और श्रद्धा से करते है, तो आपके कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती है।


गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥
इस मंत्र का जाप करते समय अपना मुख पूर्व दिशा की ओर करके बैठे और इसके बाद 7 से 21 बार इस मंत्र का जाप करें। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं तो हवन, पूजा, आरती से पहले इस मंत्र का जाप करें।


॥ ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् ॥
इस मंत्र के जाप से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?