
Today Weather : आज इन राज्यों में रहेगा मौसम साफ, जानें 26 जनवरी के मौसम का हाल
-
Renuka
- January 26, 2025
Weather : गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक- दिल्ली और यूपी में आसमान साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी। हिमाचल प्रदेश और पंजाब, हरियाणा में शीत लहर की स्थिति बन सकती है, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
देशभर में आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिल रही है, परन्तु पड़ोसी राज्यों में ठंड से लोग को हाल-बेहाल हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार में सर्दी जोरों पर है, यहां कोल्ड-डे जैसे हालत बने हुए है। मौसम विभाग के अनुसार- देश के मैदानी इलाकों में राजस्थान के सीकर में सबसे कम 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यहां कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा देखने को मिला।
पश्चिम भारत में मौसम का हाल
बता दें कि पश्चिम भारत में विशेषकर महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में मौसम थोड़ा अलग देखने को मिलेगा। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में 26 जनवरी यानी आज तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन ठंडी हवाओं का असर रहेगा। मुंबई में मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है, जहाँ तापमान लगभग 18°C से 28°C के बीच रह सकता है। इसके साथ ही पुणे और नागपुर जैसे शहरों में भी दिन में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।
इन राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर
मौसम विभाग के मुताबिक- रविवार को बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना बताई है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं बिहार के कई जगहों पर आज का दिन ठंडा रहने वाला है।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में सर्दी के दौर के साथ मौसम में बदलाव भी देखने को मिलता है। कई इलाकों में दिनभर तेज धूप देखने को मिलती है परन्तु सुबह और शाम को ठंड महसूस होती है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक- राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा है। वहीं शनिवार को निम्न तापमान नागौर में 3 डिग्री, फतेहपुर में 3.3 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, गंगानगर में 7.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बता दें कि अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में घने कोहरे और सर्दी को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2284)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (388)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (949)
- खेल (420)
- धर्म - कर्म (710)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (533)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (69)
- उत्तर प्रदेश (262)
- दिल्ली (297)
- महाराष्ट्र (192)
- बिहार (247)
- टेक्नोलॉजी (204)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (121)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (15)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (39)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..