
Weather Update : फरवरी के महीने में देखने को मिल रहा गर्मी का असर, पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी
-
Renuka
- February 10, 2025
Weather Update : देशभर में मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। वहीं फरवरी के महीने में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, परन्तु पहाड़ी इलाकों में अभी भी बारियस के साथ बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों के तापमान में बढ़ेत्तरी जारी है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी जारी है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में इस महीने में आँधी के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार है। वहीं बीते कल यानी रविवार को हरियाणा में बदलते मौसम का प्रभाव राजधानी दिल्ली में देखने को मिला। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होगी। यही वजह है कि फरवरी के शुरुआती 10 दिन में ही दो दिन तापमान 26 डिग्री से अधिक और रविवार को 27 डिग्री के पार पहुंच गया।

राजस्थान का मौसम
राजस्थान में लगातार सर्दी का असर कम होता जा रहा है, दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा है। इसी के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में रात के न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखा गया है। वहीं जैसलमेर, चित्तौडगढ़ और बाड़मेर समेत प्रदेश के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। बाड़मेर में सबसे अधिक दिन का तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही करौली में 5.6 डिग्री और दौसा में 5.4 डिग्री का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
यूपी में मौसम का हाल
उत्तरप्रदेश में दिन में तेज हवाओं के चलने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बादलों के छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई । दूसरी ओर कानपुर, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और सहारनपुर जैसे शहरों में फरवरी के मध्य तक दिन में गर्मी का एहसास होने लगा।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा में कुछ जगहों पर बर्फबारी देखने को मिली। वहीं उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में 10 और 11 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिसके चलते ठंड बढ़ सकती है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2284)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (388)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (949)
- खेल (420)
- धर्म - कर्म (710)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (533)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (69)
- उत्तर प्रदेश (262)
- दिल्ली (297)
- महाराष्ट्र (192)
- बिहार (247)
- टेक्नोलॉजी (204)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (121)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (15)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (39)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..