
तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, विपक्ष कर सकता है बिहार चुनाव का बहिष्कार
-
Manjushree
- July 24, 2025
बिहार चुनाव से किनारा कर सकता है विपक्ष? तेजस्वी ने दिए संकेत
बिहार(Bihar) की राजनीति में एक बार फिर सियासी गर्मी बढ़ गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने इशारा किया है कि आगामी बिहार चुनाव 2025 में विपक्ष चुनाव का बहिष्कार भी कर सकता है।
विपक्षी RJD नेता तेजस्वी यादव से पूछा गया कि, क्या विपक्ष मिलकर चुनाव का बहिष्कार करेगा, तो उन्होंने कहा, "इस पर चर्चा हो सकती है। जनता क्या चाहती है और सभी दलों की क्या राय है, ये देखने वाली बात होगी।"
क्या सोच रहा है विपक्ष?
जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव का यह बयान उस समय आया है जब विपक्षी दलों के बीच एकजुटता और चुनावी रणनीति को लेकर लगातार बातचीत चल रही है। उन्होंने साफ किया कि जनता की भावना और सभी पार्टियों की राय को महत्व दिया जाएगा।
तेजस्वी यादव का बयान यह इशारा करता है कि विपक्ष कोई सख्त फैसला ले सकता है, जिसमें चुनाव बहिष्कार भी एक विकल्प हो सकता है। हालांकि उन्होंने साफ तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा, लेकिन इस विकल्प पर विचार करने की बात जरूर कही है।
बिहार चुनाव 2025 कब हो सकते हैं?
बिहार विधानसभा चुनाव के अक्टूबर–नवंबर 2025 में होने की संभावना है क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने 28 जून 2025 से SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत मतदाता सूची का सत्यापन और दस्तावेज जांच की जा रही है। 1 अगस्त को प्रारूप सूची आएगी और 30 सितंबर तक अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।
विधानसभा में तेजस्वी और नीतीश के बीच बहस
बिहार विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्षी RJD तेजस्वी यादव के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखे सवाल किए। इस बीच RJD नेता भाई वीरेंद्र की टिप्पणी पर सदन में हंगामा मच गया।
तेजस्वी यादव के इस बयान ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि बिहार चुनाव 2025 को लेकर विपक्ष किसी भी बड़े फैसले से पीछे नहीं हटेगा। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में विपक्ष मिलकर कौन-सी रणनीति अपनाता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1801)
- अपराध (136)
- मनोरंजन (293)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (752)
- खेल (355)
- धर्म - कर्म (549)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (539)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (49)
- राजस्थान (432)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (198)
- दिल्ली (220)
- महाराष्ट्र (142)
- बिहार (131)
- टेक्नोलॉजी (169)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (330)
- वीडियो (1035)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (70)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..