
Seema Haider News: क्या मोदी सरकार देगी सीमा हैदर को भारत में पनाह?
-
Chhavi
- May 3, 2025
Seema Haider news: भारत सरकार (Indian Government) ने पाकिस्तान (Pakistan) के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं, और अब तक मिले वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए जाएंगे, सिवाय मेडिकल वीजा (Medical Visa) के जो 29 अप्रैल तक वैध रहेगा। इस सख्त फैसले के बाद अब भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों (Pakistani Citizen) को वीजा खत्म होने से पहले देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। इस फैसले के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई हैं सीमा हैदर Seema Haider news, जो 2023 में अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई थीं और ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन मीणा (Sachin Meena) के साथ रहने लगी थीं। सीमा ने अब पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से भावुक अपील करते हुए कहा है, "मैं अब पाकिस्तान की बेटी नहीं, भारत की बहू हूं, मुझे भारत में रहने दीजिए।" सीमा ने कहा कि वह अब हिंदू धर्म अपना चुकी हैं और सचिन से शादी कर नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं। दोनों की एक बेटी भी हुई है, जिसका नाम भारती मीणा रखा गया है। सीमा के वकील ने तर्क दिया है कि सीमा अब पाकिस्तानी नागरिक नहीं रही, क्योंकि उसने भारतीय नागरिक से विवाह कर लिया है और परिवार बसाया है, इसलिए उस पर वीजा रद्द करने का नियम लागू नहीं होना चाहिए। हालांकि, सीमा का मामला अब एक बड़ी राजनीतिक और कानूनी बहस का मुद्दा बन गया है, जहां लोग बंट गए हैं – कुछ लोग सीमा (Seema Haider News) के भारत में रहने के समर्थन में हैं, तो कुछ इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से खतरनाक मानते हैं। जैसे-जैसे वीजा रद्द करने की डेडलाइन नजदीक आ रही है, अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि क्या मोदी सरकार सीमा हैदर (Seema haider News) को भारत में रहने की इजाजत देगी या नहीं?
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1478)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (579)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (496)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (370)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (289)
- वीडियो (958)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..