
पढ़िए आज 14 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Chhavi
- March 14, 2025
- रूस ने घोषणा की है कि उसकी सेना जल्द ही कुर्स्क क्षेत्र से यूक्रेनी बलों को पूरी तरह बाहर निकाल देगी। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उनकी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र के सबसे बड़े शहर, सुद्ज़ा, पर पुनः नियंत्रण स्थापित कर लिया है, जो छह महीने से यूक्रेनी नियंत्रण में था.
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, लोक सभा स्पीकर ओम बिरला, उत्तर प्रदेश सीएम योगी, सहित कई गणमान्यों ने देशवासियो को होली की शुभकामनाये दी
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वर्चुअल माध्यम से गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। रेलवे ओवरब्रिज, ग्रेड सेपरेटर, पुल, फ्लाईओवर और सड़कों के निर्माण से यातायात सुगम होगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
ये भी पढ़े:- पढ़िए आज 13 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें
- विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने परीक्षा पेपर लीक की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे 'व्यवस्थित विफलता' बताते हुए कहा कि यह लाखों छात्रों के भविष्य को खतरे में डालता है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और सरकारों से मतभेद भुलाकर मिलकर इस गंभीर समस्या का समाधान करने का आह्वान किया है।
- पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हवाई अड्डे के नए भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसका विस्तार तेजी से किया जा रहा है और जल्द पूरा होगा। सरकार आधुनिक सुविधाओं से लैस एयरपोर्ट तैयार करने पर जोर दे रही है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 60,244 कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण शामिल हैं।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में कहा कि ठेकेदारों द्वारा युवाओं के शोषण को रोकना जरूरी है। पहले, ठेके पर नौकरी देने से पहले ही ठेकेदार एक महीने की सैलरी ले लेते थे और बाद में भी पैसे वसूले जाते थे। इससे युवाओं को पूरा वेतन नहीं मिलता था औ इस अन्याय को रोकने और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार देने के लिए सरकार ने कौशल रोजगार निगम की स्थापना की है।
- कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमेरिकी नीतियों पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अंतरराष्ट्रीय समझौतों और व्यापार सिद्धांतों को खत्म कर रहे हैं, लेकिन भारत की चिंताओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। रमेश ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर ट्रंप से चर्चा की है।
- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केंद्रीय मंत्री, G किशन रेड्डी को भारत में पहली बार अन्वेषण लाइसेंस की नीलामी आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि मंत्री रेड्डी ने गोवा के खनन विभाग के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें 12 खनन ब्लॉक्स की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री ने सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया है।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने NCAP सम्मेलन में 'नेट जीरो' पर जोर दिया। उन्होंने कहा की पिछले 10 वर्षों में कार्बन उत्सर्जन घटाने के कई प्रयास हुए। हैलोजन लाइट्स की जगह अब ऊर्जा-बचत LED लाइट्स का उपयोग हो रहा है। यह बदलाव बिजली की खपत और कार्बन उत्सर्जन दोनों में कमी लाता है। LED लाइट्स ने ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा दिया है।
- पंजाब के अमृतसर में पुलिस और नगर निगम ने मिलकर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भराड़ीवाल इलाके में कुख्यात नशा तस्कर संदीप सिंह उर्फ सोनू के घर को ध्वस्त किया गया। संदीप पर एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज हैं, और वह वर्तमान में जेल में है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%