Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 28 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 28 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया और दोषियों को कड़ी सजा देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना देशवासियों के लिए पीड़ा का कारण बनी है और आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकता को मजबूत करना होगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दुनियाभर से संवेदनाएं आ रही हैं और इस हमले के दोषियों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।
  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली में करीब 5000 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है, जिनकी सूची आईबी ने दिल्ली पुलिस को सौंपी है। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ने यह सूची दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के साथ साझा की है, ताकि इन नागरिकों की पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित की जा सके।
  • पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच अब एनआईए को सौंप दी गई है। रविवार को एनआईए की एक टीम, जिसमें एक पुलिस महानिरीक्षक, एक पुलिस उपमहानिरीक्षक और एक पुलिस अधीक्षक शामिल हैं, ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बायसरन घाटी में हमले के चश्मदीदों से पूछताछ शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एजेंसी ने इस हमले की जांच प्रारंभ की है।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अनंत अंबानी को कंपनी का पूर्ण-कालिक निदेशक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह नियुक्ति 1 मई, 2025 से पांच साल के लिए प्रभावी होगी, और शेयरधारकों की मंजूरी के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। यह निर्णय ह्यूमन रिर्सोसेज, नॉमिनेशन और रिमेन्युरेशन कमेटी की सिफारिश पर लिया गया।
  • हरयाणा के मुख्यमंत्री नयाब सैनी ने ट्वीट कर उन सभी सरपंचों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने-अपने गांवों को नशामुक्त बनाने की दिशा में काम किया है। उन्होंने सरपंचों की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम गांवों में बेहतर और स्वस्थ वातावरण बनाने में मदद करेगा।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय से सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ और संजीवनी किट का शुभारंभ किया। यह स्वास्थ्य सुविधाएं चारधाम यात्रा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, इंफोसिस ग्लोबल के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. कोरे ग्लिकमैन और कॉरपोरेट जगत से श्री अमित भाटिया से भेंट की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कंझावला में देवी माँ के दर्शन और पूजा-अर्चना का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि माँ से समस्त दिल्लीवासियों के लिए सुख और समृद्धि की प्रार्थना की। रेखा गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि माँ का आशीर्वाद दिल्लीवासियों पर सदैव बना रहे और दिल्ली विकास और समृद्धि के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहे।
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बवाना में आयोजित गऊ भजन, हवन और भंडारे में भाग लिया। उन्होंने गौ माता की पूजा और सेवा करते हुए शांति और आनंद की अनुभूति का जिक्र किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति और परंपरा का आधार हैं, और उनकी सेवा करना जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। उनका मानना है कि गौ सेवा से समाज में करुणा, श्रद्धा और सद्भाव का संदेश फैलता है।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर राज्य के शासकीय कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की। इसके साथ ही इंदौर में आज IT महाकुंभ का आयोजन होगा, जिसमें मध्यप्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की समृद्धि और युवाओं के उत्थान की दिशा में काम करने की बात कही।
  • दिल्ली-एनसीआर में इस सीजन का पहला तापमान 44 डिग्री के पार, अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक था। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है, लेकिन आज पूर्वी यूपी में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

 

For more visit The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?