Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 25 जून की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 25 जून की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी और श्री नारायण गुरु के बीच 1925 में हुई ऐतिहासिक वार्ता की शताब्दी समारोह में भाग लिया। उन्होंने इसे स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया और सामाजिक समानता तथा समरसता के लिए उनके योगदान को सराहा
  • भारत सरकार के ऑपरेशन सिंधु के तहत इजराइल से 268 भारतीय नागरिकों को लेकर तीसरी उड़ान दिल्ली पहुंची। इस उड़ान में शार्म-एल-शेख, मिस्र से भारतीय वायुसेना के C-17 विमान ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया। विदेश राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने इन नागरिकों का स्वागत किया। अब तक इस ऑपरेशन के तहत कुल 594 भारतीय नागरिक स्वदेश लौट चुके हैं.
  • नई दिल्ली में आयोजित एक्सिम बैंक ट्रेड कॉन्क्लेव 2025 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'विकसित भारत के लिए निर्यात-आधारित विकास' विषय पर मुख्य भाषण दिया। इस दौरान, वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी और वित्तीय सेवा विभाग के सचिव श्री एम. नागराजू भी उपस्थित रहे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी चार नई पुस्तकें प्राप्त कीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन पुस्तकों का विमोचन किया। इनमें 'Wings to Our Hopes' और 'Aashaon Ki Udaan' राष्ट्रपति के पहले वर्ष के भाषणों का संग्रह हैं, जबकि 'Kahani Rashtrapati Bhavan Ki' बच्चों के लिए और 'Rashtrapati Bhavan: Heritage Meets the Present' राष्ट्रपति भवन की धरोहर पर आधारित हैं।
  • दिल्ली सरकार ने आगामी कांवड़ यात्रा 2025 के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि पंजीकृत समितियों को आर्थिक सहायता अब डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दी जाएगी, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे शिव भक्तों की सुविधा के लिए 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, उत्तम पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता और सुचारु ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया। बैठक में सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, और राज्य केंद्र समन्वय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली में मुलाकात की और लंबित विधेयकों पर चर्चा की। इस अवसर पर, उन्होंने राष्ट्रपति को राज्य की प्रतिष्ठा का प्रतीक माने जाने वाले पारंपरिक मैसूर पेटा और चंदन से बना स्मृति चिन्ह भेंट किया।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक परिवहन वाहनों में ट्रैकिंग डिवाइस लगाई जाए, सड़क दुर्घटनाओं पर वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाए और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को 112 आपातकालीन सेवा से जोड़ा जाए। इससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
  • गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 'नमो लक्ष्मी योजना', 'नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना', 'मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेरिट स्कॉलरशिप योजना' और 'मुख्यमंत्री ज्ञानसेतु मेरिट स्कॉलरशिप योजना' की शुरुआत की। इन योजनाओं के तहत 13 लाख से अधिक छात्रों को 724 करोड़ रुपये की सहायता सीधे उनके खातों में DBT के माध्यम से दी जाएगी।
  • महाराष्ट्र सरकार ने 'ई-कैबिनेट' पहल की शुरुआत की है, जिसमें मंत्रिमंडल की बैठकें अब स्मार्ट टैबलेट्स के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को डिजिटल बनाकर पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित पहली बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और अन्य मंत्रियों ने भाग लिया।
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के लैब टू लैंड’ के विज़न को साकार करने गाँव-गाँव पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद किया। इस अभियान का उद्देश्य वैज्ञानिक तकनीकों को खेतों तक पहुंचाना और किसानों की आय बढ़ाना है।

 

ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?