Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 13 सितंबर  की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 13 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 71,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में विकास को नई गति मिलेगी।

 

  • सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

 

  • नागपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत के विकास से दुनिया डरती है, इसलिए भारत पर टैरिफ लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने कुछ नहीं किया, फिर भी दबाव बनाने की कोशिश हो रही है। आज दुनिया को समाधान की ज़रूरत है।

 

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने ईरान के परहम मघसूदलू को हराकर FIDE ग्रैंड स्विस में बढ़त बना ली। जर्मनी के मैथियास ब्लूबाउम ने अर्जुन एरिगैसी को हराकर उनके साथ 5.5 अंकों पर बराबरी की। यह मुकाबला समरकंद, उज्बेकिस्तान में खेला गया।

 

  • केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में पहली ग्रीन हाइड्रोजन R&D कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया और स्टार्टअप्स के लिए ₹100 करोड़ की योजना शुरू की। भारत ने ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को तेज़ी से आगे बढ़ाते हुए 23 R&D प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है।

 

  • गोवा विश्वविद्यालय में ESSO-INCOIS और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के साथ एक समझौता हुआ, जिससे समुद्री सुरक्षा और तटीय संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि यह पहल मछुआरों, गांवों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उन्नत सलाह और डेटा प्रदान करेगी।

 

  • तेलंगाना में हैदराबाद के केबल ऑपरेटरों ने बार-बार इंटरनेट बाधित होने पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से इस समस्या में हस्तक्षेप करने की मांग की। ऑपरेटरों का कहना है कि इससे ग्राहकों को भारी परेशानी हो रही है।

 

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बाढ़ और जलभराव से राज्य का कोई जिला अछूता नहीं है, फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। सरकार ने किसानों को मुआवज़ा और राहत देने का वादा किया है। उन्होंने ज़ोर दिया कि इस बार राहत केवल घोषित न होकर, वास्तव में किसानों तक पहुंचनी चाहिए।

 

  • केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोल इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों और खनन मजदूरों के लिए तीन नई सुविधाओं की घोषणा की, जो 17 सितंबर से लागू होंगी। इनमें यूनिफॉर्म मानकीकरण, ₹25 लाख का अनुग्रह राशि और ₹1.4 करोड़ का अतिरिक्त बीमा कवर शामिल है। उन्होंने रांची के नयासराय स्थित प्रबंधन नगर में भारतीय खान ब्यूरो के रांची केंद्र का उद्घाटन भी किया।

 

  • बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने फाजिल्का में दो तस्करों से 16 पिस्तौल, 38 मैगजीन और 1,847 जिंदा कारतूस बरामद किए। यह पाकिस्तान समर्थित नार्को-टेरर साजिश को नाकाम करने की बड़ी कार्रवाई है। पिछले 48 घंटों में यह दूसरी बड़ी जब्ती है।

 

  • पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि खगड़िया में अलौली विधायक के ड्राइवर की हत्या हुई है और राज्य में अपराध चरम पर है। उन्होंने कहा कि अब अपराध सुनियोजित तरीके से हो रहे हैं और उपमुख्यमंत्री आवास से इसकी कहानी लिखी जा रही है। तेजस्वी ने दावा किया कि इस सरकार में किसी की सुनवाई नहीं हो रही है।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?