
रामभद्राचार्य ने आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी से दीक्षा के बदले मांगा PoK
-
Manjushree
- May 29, 2025
भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ आश्रम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से राम मंत्र की दीक्षा ली। इस दौरान रामभद्राचार्य ने दक्षिणा में PoK मांग लिया।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) ने बयान में बताया कि भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने मुझसे राम मंत्र की दीक्षा ली और मैंने उन्हें उसी राम मंत्र की दीक्षा दी, जो माता सीता ने रामभक्त हनुमान को दी थी, जिसके बाद उन्होंने लंका पर विजय प्राप्त की थी।
तुलसी पीठ आवास में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का सम्मान करने में मैं गौरवान्वित हो गया। जगद्गुरु ने कहा कि पाकिस्तान अगर आगे कोई आतंकवादी वारदात को अंजाम देता है तो वह नेस्तनाबूद हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि थल सेना अध्यक्ष ने उनसे उसी मंत्र की दीक्षा ली, जो मंत्र सीताजी ने हनुमानजी को लंका विजय के लिए दिया था।
सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का यह दौरा अध्यात्म (spirituality) के साथ सामाजिक सरोकार के साथ था। उन्होंने सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण किया और सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में भी शामिल हुए। भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का पद्मश्री डॉ. बीके जैन ने उनका आवभगत किया। जनरल द्विवेदी ने गुरु रामभद्राचार्य को भेंट रूप में एक स्मृति चिह्न प्रदान किया और उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भारत की आध्यात्मिक और सामाजिक शक्ति का गौरव बताया।
भारतीय सेना प्रमुख के आगमन में तुलसी पीठ क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। आश्रम से लेकर कांच मंदिर तक हर मोड़ पर पुलिस और सुरक्षाबलों की कड़ी तैनाती रही।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1312)
- अपराध (109)
- मनोरंजन (266)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (516)
- खेल (308)
- धर्म - कर्म (478)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (341)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (43)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (99)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (273)
- वीडियो (915)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..