Dark Mode
  • day 00 month 0000
मुंबई में बारिश बनी आफत, सड़क से लेकर हवाई यातायात प्रभावित

मुंबई में बारिश बनी आफत, सड़क से लेकर हवाई यातायात प्रभावित

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कई शहरों में बारिश आफत बनी है। राजधानी मुंबई (Mumbai) में भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। मुंबई में भारी बारिश से कई हिस्सों में बारिश का जारी है। इसकी वजह से कई इलाकों में घुटने तक पानी जमा हो चुका है। इससे न केवल मुंबई रोड ट्रैफिक जाम हुए है बल्कि आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। मुंबई में भारी बारिश  के वजह से स्कूल कॉलेजों में जहां छुट्टी कर दी गई है। बीएमसी ने सरकारी, अर्ध-सरकारी कार्यालय बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

 

मुंबई में भारी बारिश की पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह से बारिश और भी तेज है। मुंबई के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में करीब 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जिसमें पूर्वी उपनगरों के विक्रोली में सर्वाधिक 255.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में सांताक्रूज वेधशाला ने 238.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि कोलाबा वेधशाला ने 110.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


विमानों की उड़ानों पर भी बुरा असर पड़ा है। मुंबई लोकल ट्रेन प्रभावित भी प्रभावित हुई है। मुंबई लोकल ट्रेन आधे घंटे देर से चल रही है। मुंबई में भारी बारिश के कारण निजी कंपनियों से अपील की गई है कि वे 19 अगस्त को कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें।


मुंबई बारिश 2025 को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण सात लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र सीएम ने बताया कि लगातार बारिश से नांदेड़ जिले में 200 से अधिक ग्रामीण फंसे हुए हैं जिसके कारण अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों के लिए सेना को तैनात करना पड़ा है। राज्य सचिवालय में एक बैठक में बारिश की स्थिति की समीक्षा के बाद फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया,"अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है। कोंकण में कुछ नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है और जलगांव में भारी नुकसान हुआ है।"

 

मुंबई में भारी बारिश के वजह से स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी का आदेश पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के कॉलेजों पर लागू है। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में भारी बारिश जारी है। वैभववाड़ी में सबसे ज़्यादा बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के वजह से जलभराव के कारण कोल्हापुर-आचरे राजमार्ग भी बंद है। यातायात को बिडवाड़ी के रास्ते डायवर्ट किया गया है और आमेर ब्रिज भी बंद है।

 


मुंबई बारिश 2025 को लेकर नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच उपनगरों की तुलना में मुंबई में अधिक बारिश दर्ज की गई। मुंबई सेंट्रल, परेल, ग्रांट रोड, मालाबार हिल, दादर, वर्ली और कुछ अन्य इलाकों में केवल एक घंटे में 40 मिमी से 65 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे के बीच द्वीपीय शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 128.86 मिमी, 154.37 मिमी और 185.74 मिमी औसत वर्षा हुई।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

 

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?