Dark Mode
  • day 00 month 0000
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने इन महिलाओं को सौंपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की कमान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने इन महिलाओं को सौंपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की कमान

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। ये दुनिया भारत सहित पूरी दुनिया में महिलाओं के समाज में योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। इस खास दिन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भी विशेष और सराहनीय पहल की गई है। दरअसल पीएम मोदी ने 23 फरवरी 2025 के अपने मन की बात कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिक्र करते हुए कहा था कि इस दिन उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स की कमान महिलाएं संभालेंगी। आज महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अपने इस वादे को पूरा भी किया।

 

पीएम मोदी ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

आज प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नारी शक्ति को नमन किया और सर्वस्व समर्पित करने वाली महिलाओं को भी याद किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X' और इंस्टाग्राम को संभालने का जिम्मा उन 6 महिलाओं को सौंपा, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसा कि वादा था मेरी सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएंगी, जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।

 

देवी शक्ति का प्रतिरूप हैं देश की महिलाएं

PM मोदी ने कहा कि इस अनूठे कदम ने इन असाधारण महिलाओं को अपने शानदार सफर, उपलब्धियों और चुनौतियों को राष्ट्र के साथ साझा करने का अनूठा अवसर दिया है। ये महिलाएं देश के अलग-अलग कोनों से हैं, जिनमें दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश की सभी नारी देवी के शक्ति के ही विभिन्न स्वरूपों की प्रतिरूप हैं। जो देश या समाज जितनी अधिक भागीदारी महिलाओं को देगा, उतना ही तेजी से देश या समाज अग्रसर करेगा।

 

ये भी पढें- उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मां गंगा की पूजा-अर्चना की, पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

 

भारत के अलग-अलग भागों से हैं ये महिलाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट की कमान संभालने वाली ये महिलाएं भारत के अलग-अलग हिस्सों से हैं। इनमें अनीता देवी बिहार के नालंदा से, डॉ. अंजली अग्रवाल दिल्ली से, शिल्पी सोनी मध्यप्रदेश के सागर से, वैशाली रमेशबाबू तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से, एलिना मिश्रा ओडिशा के भुवनेश्वर से, अजयता शाह राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखती हैं। इनमें से 4 महिलाओं ने पीएम मोदी से मिली इस अहम जिम्मेदारी को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। बता दें ये महिलाएं ग्रामीण उद्यमिता, विज्ञान, खेल, और प्रौद्योगिकी सहित विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

 

जानें कौन हैं ये महिलाएं और क्या है इनका योगदान ?

 

अनीता देवी- बिहार के नालंदा में रहने वाली अनीता देवी ने गरीबी और प्रतिकूल परिस्थितियों की बाधाओं का सामना किया। आज अनीता देवी 'बिहार की मशरूम लेडी' के नाम से जानी जाती हैं। इन्होंने 2016 में माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी की स्थापना कर मशरूम की खेती के माध्यम से न केवल सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं का उत्थान किया है, बल्कि उनके लिए रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने इन महिलाओं को सौंपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की कमान

डॉ. अंजली अग्रवाल - डॉ. अंजली दिल्ली से हैं और वे सामर्थ्यम सेंटर फॉर यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी की संस्थापक हैं। करीब तीन दशकों के करियर में अपना जीवन बाधा मुक्त बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कर दिया है। आज उनके प्रयासों ने भारत में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों के विकलांग लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो बहुत से लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने इन महिलाओं को सौंपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की कमान

शिल्पी सोनी और एलिना मिश्रा - एलिना मिश्रा भुवनेश्वर और शिल्पी सोनी सागर से एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हैं। इन दोनों का वैज्ञानिक अत्याधुनिक शोध और प्रौद्योगिकी में बहुत बड़ा योगदान है। एलिना मिश्रा मुंबई में स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में एक परमाणु वैज्ञानिक हैं, जबकि शिल्पी सोनी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में एक प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने इन महिलाओं को सौंपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की कमान

वैशाली रमेशबाबू - चेन्नई की वैशाली रमेशबाबू शतरंज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वैशाली 6 साल की उम्र से ही हाई लेवल पर प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। 2023 में उन्होंने शतरंज के ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया। उन्होंने महिला विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक भी जीता। वे अपने खेल से भारत को गौरवान्वित करती रहती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने इन महिलाओं को सौंपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की कमान

अजयता शाह - राजस्थान जयपुर की रहने वाली अजयता शाह फ्रंटियर मार्केट्स की संस्थापक और सीईओ के रूप में करीब 35,000 से ज्यादा महिला उद्यमियों को जो अजयता डिजिटल के रूप से सक्षम हैं, सशक्त बनाकर ग्रामीण उद्यमिता को बदल रही हैं। इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही साथ जरूरी सेवाओं एवं उत्पादों की आपूर्ति करने में मदद करती हैं, जिससे ग्रामीण बाजार आर्थिक विकास की तरफ अग्रसर हों।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने इन महिलाओं को सौंपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की कमान

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?