
National Latest Update : पढ़िए आज 05 मार्च 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...
-
Neha
- March 5, 2025
National Latest Update : पढ़िए आज 05 मार्च 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...
- पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक पोस्ट बजट MSME सेक्टर से जुड़े वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में MSME की संख्या बढ़कर 6 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इससे करोड़ों लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं। इस बजट में MSME की परिभाषा का फिर विस्तार किया है, ताकि हमारे MSME को निरंतर आगे बढ़ते रहने का आत्मविश्वास मिले। इससे युवाओं के लिए और ज्यादा रोजगार के अवसर तैयार होंगे।
- सेबी की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच समेत 6 अधिकारियों पर FIR दर्ज करने के स्पेशल कोर्ट के आदेश पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज यानी, मंगलवार को रोक लगा दी। बुच ने स्पेशल कोर्ट के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर जस्टिस एसजी डिगे ने ये आदेश दिए।
- महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और अजित पवार की एनसीपी के नेता धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जानकारी दी। धनंजय मुंडे के PA ने सीएम फडणवीस के सरकारी आवास पहुंचकर उन्हें मुंडे का इस्तीफा सौंपा। फडणवीस ने कहा कि मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर इसे राज्यपाल को भेज दिया है। बता दें सरपंच संतोष देशमुख मामले में धनंजय मुंडे विवादों में घिर गए थे।
- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को भाजपा के कार्यक्रम में ऐलान किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 विधानसभा चुनाव में NDA की सरकार बिहार में बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार का नारा भी दिया। बता दें बिहार के पर्यवेक्षक के रूप में खट्टर ने फिर से दिलीप जायसवाल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने का भी ऐलान किया।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने गिर में लिया जंगल सफारी का आनंद
- सपा विधायक अबू आज़मी ने औरंगज़ेब पर अपने रुख के बाद मचे हंगामे पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरुष के बारे में कोई अपमानजनक टिपण्णी नहीं की है। लेकिन फिर भी मेरी इस बात से कोई आहत हुआ है, तो मैं अपना बयान वापस लेता हूं।
- आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष आतिशी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। विधायक हाथ में पोस्टर थामे हुए थे, जिस पर लिखा था- बस 4 दिन और, हर महिला को हर महीने 2500 रुपए। जानकारी के मुताबिक आप विधायक भाजपा से उसका वादा पूरा करने की मांग कर रहे थे। आतिशी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि 8 मार्च को 2,500 रुपए की पहली किश्त आएगी। हम इंतजार कर रहे हैं कि 4 दिन के अंदर महिलाओं को पहली किश्त मिले।
- किसान नेताओं के साथ बैठक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया- मैंने किसानों से कहा कि आप हर दिन 'रेल रोको', 'सड़क रोको' विरोध प्रदर्शन करते हैं। इससे पंजाब को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। पंजाब 'धरना' का राज्य बनता जा रहा है। मुझे सभी का ख्याल रखना है। वहीं सीएम मान ने जब किसानों से अगले दिन की योजना जाननी चाही, तो किसानों ने धरना जारी रहने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के साथ बैठक रद्द कर दी।
ये भी पढ़ें- ऑस्कर 2025 का शानदार आगाज, देखें विजेताओं की लिस्ट
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी को जमकर आड़े हाथ लिया। सीएम योगी ने कहा कि आप भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। आपने कहा कि हमारी सोच सांप्रदायिक है, लेकिन आप हमें बताएं कि हम कैसे सांप्रदायिक हो सकते हैं? हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं।
- जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार को मंगलवार को नियमित जमानत दे दी। उन्हें मई 2021 में हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पहले जुलाई 2023 में घुटने की सर्जरी के लिए 7 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी। बता दें सुशील कुमार जूनियर पहलवान सागर धनकड़ मामले में पिछले कई साल से जेल में बंद हैं।
- अमेरिका ने कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लगाने के फैसले से पीछे नहीं हटने का निर्णय लिया है। यह टैरिफ मंगलवार से लागू हो गया। वहीं कनाडा ने भी इसके जवाब में अमेरिका पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। जानकारी के मुताबिक कनाडा अमेरिका पर 125 अरब कनाडाई डॉलर के अतिरिक्त आयात पर जवाबी टैरिफ लगाएगा। इसकी शुरुआत मंगलवार से 30 अरब कनाडाई डॉलर के आयात पर 25% टैरिफ से हो गई है।
- संयुक्त राष्ट्र ह्यूमन राइट चीफ की जम्मू-कश्मीर और मणिपुर मसले पर की गई टिप्पणी पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यूएन में भारतीय दूत अरिंदम बागची ने कहा कि चूंकि भारत का नाम लेकर जिक्र किया गया था, इसलिए मैं इस बात पर जोर देकर कहना चाहता हूं कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र एक स्वस्थ, जीवंत और बहुलतावादी समाज बना हुआ है। अपडेट में निराधार और बेबुनियाद टिप्पणियां जमीनी वास्तविकताओं के बिल्कुल उलट हैं।
यहां देखें इस खबर का वीडियो भी...
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1483)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%