Dark Mode
  • day 00 month 0000
अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत आएंगे जेडी वेंस, मार्च के अंतिम में आने की संभावना

अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत आएंगे जेडी वेंस, मार्च के अंतिम में आने की संभावना

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जल्द ही अपनी पत्नी उषा के साथ भारत की यात्रा करेंगे। जानकारी के मुताबिक- वह मार्च के अंतिम महीने में भारत के दौरे पर आ रहे है। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को ओर मजबूत बनाने के कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

 

 

अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत आएंगे जेडी वेंस, मार्च के अंतिम में आने की संभावना

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जल्द आएंगे भारत
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मार्च के आखिरी हफ्ते में भारत के दौरे पर रहेंगे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी उषा के साथ भारत आएंगे। बता दें कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति के रूप में जेडी वेंस की यह दूसरी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा होगी, और अमेरिकी की द्वितीय महिला के रूप में उषा की यह पहली यात्रा होगी। माना जा रहा है कि भारत और अमेरिका के संबंध ओर मजबूत होंगे, साथ ही रक्षा, व्यापार और विदेश नीति समेत रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हो सकती है।

 

 

अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत आएंगे जेडी वेंस, मार्च के अंतिम में आने की संभावना

क्या भारत से रूस-यूक्रेन युद्ध में मदद लेगा अमेरिका
बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को अमली जामा पहुंचाने के लिए सऊदी अरब में अमेरिकी अधिकारियों की यूक्रेन के साथ वार्ता जारी है। वहीं अब रूस को साधने का भी प्रयास हो रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस और यूक्रेन दोनों देशों के राष्ट्रपति से मित्रवत संबंध हैं। वहीं ऐसे में माना जा रहा है कि अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध शांति वार्ता को अंजाम तक ले जाने में पीएम मोदी की मदद ले सकता है।


उषा के माता-पिता है भारतीय

अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत आएंगे जेडी वेंस, मार्च के अंतिम में आने की संभावना

जानकारी के अनुसार जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस के माता-पिता कृष चिलुकुरी और लक्ष्मी चिलुकुरी 1970 के दशक के अंत में भारत से अमेरिका चले गए थे। ऐसे में उषा वेंस की अमेरिका की द्वितीय महिला के रूप में भारत की यह यात्रा अपने पैतृक देश की पहली यात्रा होगी। बता दें कि उषा और जेडी की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उषा एक मुकदमेबाज हैं और उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन जी रॉबर्ट्स और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया सर्किट के तत्कालीन अमेरिकी अपील कोर्ट के जज ब्रेट कैवनौघ के लिए क्लर्क का काम भी किया है।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?