
जम्मू कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों का एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे
-
Priyanka
- May 15, 2025
त्राल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: तीन आतंकी ढेर, इलाके में घेराबंदी जारी
जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए हैं। यह मुठभेड़ अवंतीपोरा के नादेर गांव में चल रही है, जहां सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को घेर लिया था। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
मारे गए आतंकवादियों की पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट्ट के रूप में हुई है। ये सभी त्राल के निवासी हैं और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। इनकी घेराबंदी और मुठभेड़ सुरक्षाबलों की खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।
इस ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद 15 मई को अवंतीपोरा के त्राल के नादेर में तलाशी अभियान चलाया गया। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने त्राल के नादेर को चारों ओर से घेर लिया। जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला, जिसके बाद आतंकियों पर फायरिंग की गई। ऑपरेशन अभी जारी है।
यह एनकाउंटर त्राल के नादिर गांव में चल रहा है। पुलवामा में 48 घंटे में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले मंगलवार को शोपियां में लश्कर के तीन आतंकियों को ढेर किया गया था। सुरक्षाबलों की इस सफलता से इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। हालांकि, सुरक्षा बलों ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1208)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (481)
- खेल (297)
- धर्म - कर्म (459)
- व्यवसाय (148)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (323)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (164)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (259)
- वीडियो (886)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (54)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..