
ईरान पर इजरायल का हमला, तेल के दामों में लगी आग!
-
Chhavi
- June 13, 2025
नई दिल्ली। खाड़ी में बढ़ते तनाव ने शुक्रवार को दुनिया भर की तेल मंडियों में तूफान ला दिया। इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। महज कुछ ही घंटों में तेल के दाम 7% से ज्यादा बढ़ गए और दो महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतें 7.63% उछलकर 74.65 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं, जो कि 2 अप्रैल के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड भी 7.91% चढ़कर 73.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही थीं, लेकिन इजरायल के इस हमले ने वैश्विक बाजारों को हिला दिया है। ईरान की मीडिया ने दावा किया है कि तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं। इसी बीच इजरायल ने साफ किया है कि उसने यह हमला ईरान के परमाणु ढांचे और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को खत्म करने के इरादे से किया है। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के सैन्य ठिकानों को खत्म करना अब जरूरी हो गया है। उधर, अमेरिका ने इस हमले से खुद को अलग कर लिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बयान जारी कर कहा कि ये हमला पूरी तरह से इजरायल का फैसला है और इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने ईरान से अपील की कि वह अमेरिकी हितों और जवानों को निशाना न बनाए। ऊर्जा विश्लेषक सॉल कावोनिक का कहना है कि जब तक ईरान सीधे तेल के बुनियादी ढांचे या होरमुज जलडमरूमध्य पर हमला नहीं करता, तब तक सप्लाई पर सीधा असर नहीं होगा। लेकिन अगर हालात बिगड़े, तो दुनिया की 2 करोड़ बैरल प्रतिदिन की आपूर्ति ठप हो सकती है। इससे कच्चा तेल 90 डॉलर से भी ऊपर जा सकता है। फिलहाल दुनिया की नज़रें ईरान के अगले कदम पर टिकी हैं। क्या ये विवाद और बढ़ेगा? या बातचीत का कोई रास्ता खुलेगा? बाजार की धड़कनें तेज हैं।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1478)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (579)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (496)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (370)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (289)
- वीडियो (958)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..