
February Born People's Personality : काफी टैलेंटेड होते हैं फरवरी माह में जन्मे लोग, लेकिन इस मामले में होते हैं अनलकी
-
Neha
- March 12, 2025
February Born People's Personality : हम इस श्रृंखला में अलग-अलग महीनों में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व पर बात कर रहे हैं। श्रृंखला की दूसरी कड़ी में अब बारी है फरवरी माह में जन्मे लोगों (February Born People's Personality) के व्यक्तित्व के बारे में जानने की। चलिए इसकी शुरुआत करते हैं।
ये भी पढ़ें- जनवरी माह में जन्मे लोगों में होती हैं ये खूबियां, जो बनाती हैं उन्हें सबसे खास
फरवरी माह में जन्मे लोग (February Born People) होते हैं सीखने में तेज और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी
ग्रैगोरियन कैलेंडर के हिसाब से फरवरी साल का दूसरा महीना होता है। ज्योतिष के लिहाज से देखें तो फरवरी का महीना (February Month) कुम्भ राशि (Aquarius) से प्रभावित होता है। यह शनि ग्रह (Saturn) की राशि है, जो कि 21 जनवरी से शुरू होती है। ऐसे में फरवरी में जन्मे ज्यादातर बच्चे बड़े होने के बाद ऐसे फील्ड में करियर बनाने इच्छा रखते हैं जो लीक से जरा हटकर होता है। इसमें आर्टिस्ट, टेक्नोक्रेट, पायलट, फोटोग्राफर जैसे करियर शामिल हैं, जिनमें आम लोग करियर बनाने के बारे में कम सोचते हैं। इसके अलावा फरवरी माह जन्मे लोगों (February Born People's Personality) की ग्रहण क्षमता यानि ग्रैबिंग पावर काफी स्पेशल होती है। दूसरे शब्दों में कहें तो इन्हें जो भी चीज सिखाई जाती है, उसे फरवरी माह में जन्मे लोग (February Born People) बहुत कम समय में और आसानी से सीख जाते हैं। यही वजह है कि ये आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। वहीं ये काफी हाजिरजवाब भी होते हैं, इसलिए हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं।

काफी प्रतिभाशाली होने के बाद भी नहीं मिल पाता पैसा और पद
फरवरी में जन्मे लोगों (February Born People's Personality) के व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ और खूबियों की बात करें तो इनके अंदर अंतर्बोध यानी इंट्यूशन पावर बहुत तेज होती है। ये अपने बारे में लोगों से कम ही जानकारी साझा करना पसंद करते हैं। वहीं जब ये खुश होते हैं तो बहुत ज्यादा खुश रहने से अपने आसपास के माहौल को भी खुशनुमा बनाए रखते हैं, जबकि जब ये दुःखी होते हैं तो पूरी तरह से दुःखी हो जाते हैं। फरवरी में जन्मे लोग (February Born People) दोस्त बनाने में भी काफी माहिर होते हैं, यही वजह है कि ये छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी के फेवरेट होते हैं और हर उम्र के लोग इनके फ्रैंड सर्कल में शामिल होते हैं। हालांकि इनके साथ एक परेशानी ये होती है कि ये जितने योग्य और प्रतिभाशाली होते हैं, उसकी तुलना में इन्हें पद और पैसा दोनों ही अक्सर नहीं मिल पाते या काफी देर से मिलते हैं। इसलिए ये तमाम खूबियों के बाद भी अपने जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करते हैं।

अनजान व्यक्ति पर भी भरोसा करने की आदत करवाती है नुकसान
फरवरी माह में ही प्रेम और रोमांस का पर्व वेलेंनटाइन वीक भी आता है, इसलिए फरवरी माह में जन्मे लोग (February Born People's Personality) व्यक्तिगत जीवन में भी काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। ये व्यक्ति की बाहरी सुंदरता से जल्दी आकर्षित नहीं होते, बल्कि व्यक्ति के अंदर की मासूमियत इनका दिल जीत लेती है। ये लोग किसी अनजान व्यक्ति पर भी आसानी से आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं, इसलिए अक्सर इन्हें अपने जीवन में धोखे का सामना भी करना पड़ता है। फरवरी माह में जन्मे लोगों (February Born People) के व्यक्तित्व की एक और बात जिसे कमी भी कहा जा सकता है, वो ये होती है कि ये यूं तो हर किसी के सामने अपने दिल की बात कह देते हैं, लेकिन असल में जिससे अपने दिल की बात कहनी होती है, उसके सामने अपने दिल की बात नहीं कह पाते। इसलिए ये लोग स्वभाव से काफी रोमांटिक होने के बाद भी अपने जीवनसाथी से अपनी भावनाएं बयां नहीं कर पाते।

काफी भावुक होते हैं फरवरी माह में जन्मे लोग (February Born People's Personality)
फरवरी में जन्मे लोग काफी भावुक होते हैं, इस वजह से करियर में काफी रुकावटों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस पर विजय जल्दी प्राप्त कर लेते हैं। अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार और स्पष्ट होते हैं, जिससे इनको अधिकारियों की प्रशंसा मिलती है। कई निर्णयों की वजह से अपने कारोबार में उन्हें क्षति उठानी पड़ती है। फरवरी में जन्मे लोग (February Born People's Personality) अक्सर लेखन, शिक्षा, पेंटिंग, टीचिंग, हेल्थ, कंप्यूटर और लीडर जैसे पेशों में महारत हासिल करते हैं। ये लोग बहुत जल्दी रूठ जाते हैं, लेकिन बहुत जल्दी ही मान भी जाते हैं। यानी मन से कोमल और स्वभाव से पहेली की तरह होते हैं।

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (748)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (304)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (362)
- व्यवसाय (120)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (140)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..