
नीतीश कुमार को लेकर बदला चिराग पासवान का सुर, बोले - चुनाव बाद बने रहेंगे मुख्यमंत्री
-
Manjushree
- July 29, 2025
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बीते कुछ दिनों से बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा हुए कहा था, उन्हें ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं जहां पर अपराध बेकाबू हो गया है। अब नितीश कुमार को लेकर चिराग पासवान के सुर बदल गए हैं। चिराग पासवान ने अपने बयान में बिहार चुनाव 2025 के बाद नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का दावा किया।
हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अपने बयान में कहा कि 'मैंने कई बार दोहराया है कि मेरी प्रतिबद्धता और प्रेम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति है। NDA सरकार बिहार चुनावों के लिए एक विजयी गठबंधन है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार चुनाव 2025 को लेकर आगे कहा, बिहार में NDA सरकार के नेतृत्व में बिहार चुनाव 2025 लड़े जाएंगे। चुनाव परिणामों के बाद, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार चुनाव 2025 के बाद निश्चित रूप से वह मुख्यमंत्री होंगे।
बीते कुछ समय से चिराग पासवान बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और प्रशासन पर सवाल खड़ा किए थे। चिराग पासवान ने प्रशासन पर अपराधियों के आगे नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। चिराग ने कहा था- "मैं सरकार (नीतीश कुमार मुख्यमंत्री) से समय रहते कदम उठाने का आग्रह करता हूं। मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जहां अपराध बेकाबू हो गए हैं।"
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चिराग पासवान ने अपने बयान में कहा कि ''SIR प्रक्रिया पहले चार बार हो चुकी है और इसमें कोई अंतर नहीं आया है, सिवाय इसके कि अब डिजिटल प्रौद्योगिकी को जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा, "पहले आपको भौतिक दस्तावेज जमा करने पड़ते थे और अब आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।"
बिहार चुनाव 2025 की तैयारियों में पक्ष-विपक्ष जुटी हुई है। बिहार में माह अक्टूबर या नवंबर में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संभावित हैं। पार्टी को जीत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी। चुनाव आयोग जल्द ही बिहार चुनाव 2025 की तारीख ऐलान कर सकता है। बिहार चुनाव 2025 को लेकर पक्ष-विपक्ष की जुबानी जंग जारी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
Frequently Asked Questions
Q1: चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को लेकर क्या बयान दिया है?
Ans. चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को लेकर अपने बयान में कहा कि, ''बिहार में NDA सरकार के नेतृत्व में बिहार चुनाव 2025 लड़े जाएंगे। चुनाव परिणामों के बाद, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार चुनाव 2025 के बाद निश्चित रूप से वह मुख्यमंत्री होंगे।''
Q2: क्या चिराग पासवान अब नीतीश कुमार का समर्थन कर रहे हैं?
Ans. चिराग पासवान का नीतीश कुमार का समर्थन पहले से ही रहा है।
Q3: चिराग पासवान का रुख नीतीश कुमार के प्रति क्यों बदला?
Ans.चिराग पासवान ने कहा 'मैंने कई बार दोहराया है कि मेरी प्रतिबद्धता और प्रेम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति है। बिहार में NDA सरकार के नेतृत्व में बिहार चुनाव 2025 लड़े जाएंगे। NDA सरकार का मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी नीतीश कुमार की है।
Q4: क्या NDA में नीतीश कुमार को लेकर एक राय है?
Ans. NDA सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व बिहार चुनाव 2025 की तैयारी कर रही है। इसलिए बिहार के सीएम पद के लिए नीतीश कुमार का चेहरा पहले है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1820)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (294)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (758)
- खेल (357)
- धर्म - कर्म (553)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (540)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (49)
- राजस्थान (438)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (202)
- दिल्ली (222)
- महाराष्ट्र (144)
- बिहार (138)
- टेक्नोलॉजी (171)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (334)
- वीडियो (1036)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (71)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (1)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..