Dark Mode
  • day 00 month 0000
फिल्म इंडस्ट्री के 'ग्रीक गॉड' का आज जन्मदिन, 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट

फिल्म इंडस्ट्री के 'ग्रीक गॉड' का आज जन्मदिन, 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सूरत और लुक्स के कारण उन्हें ग्रीक गॉड कहा जाता है। उनकी गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती। अपने बेहतरीन अभिनय, डांस की खास शैली और दिलकश लुक्स की वजह से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों को क्रेजी कर दिया था। ग्रीक गॉड कहलाए जाने वाले ऋतिक रोशन का लुक आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। एक्टर 51 साल के हो गए हैं और आज तक किसी फिल्म को पहली फिल्म से उनकी प्रसिद्धी नहीं मिली, जितनी ऋतिक रोशन को हासिल हुई। हालांकि, उनकी सफलता की कहानी सिर्फ चमक-दमक और स्टाइल से जुड़ी नहीं है। फिल्मों से कदम रखन से पहले उनके संघर्ष की कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर सकती है।

फिल्म परिवार से रखते हैं ताल्लुक
ऋतिक रोशन फिल्म परिवार से ताल्लुक रखते हैं क्योंकि उनका जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता राकेश रोशन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म प्रोडूसर हैं। वहीं, उनकी मां पिंकी रोशन, एक हाउसवाइफ हैं। उनके दादा, रोशनलाल नागरथ भी संगीतकार थे। उनके चाचा राजेश रोशन भी संगीतकार हैं। राकेश की फिल्मों का संगीत वो ही तैयार करते हैं।

फिल्म इंडस्ट्री के 'ग्रीक गॉड' का आज जन्मदिन, 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट

बचपन में कई चुनौतियों का किया सामना
फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद ऋतिक का बचपन काफी संघर्षों के साथ गुजरा। वह हकलाने की समस्या से जूझते थे, जिसके कारण वह लोगों के बीच बोलने में संकोच करते थे। इसके अलावा वह अपने हाथ के अतिरिक्त अंगूठे की वजह से काफी खराब महसूस करते थे। स्कूल के दोस्त उनका मजाक उड़ाया करते थे। पहली फिल्म में नजर आने से पहले वह अपने इस अंगूठे को कटवाना चाहते थे, लेकिन मां की सलाह के बाद उन्होंने ऐसा नहीं किया।

21 साल की उम्र में हुई गंभीर बीमारी
ऋतिक एक और गंभीर शारीरिक समस्या का सामना कर चुके हैं। 21 साल की उम्र में उन्हें स्कोलियोसिस नामक बीमारी का पता चला, जिसमें रीढ़ की हड्डी में घुमाव होता है और यह व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियों को प्रभावित करता है। डॉक्टर ने यह तक कह दिया था कि वह कभी डांस नहीं कर सकते। हालांकि, ऋतिक ने अपनी मेहनत और समर्पण से इस बीमारी पर भी जीत हासिल की और बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डांसर्स में अपनी जगह बनाई।

 

चुनौतियों को पारकर बने सुपरस्टार
ऋतिक रोशन ने 2000 में 'कहो न प्यार है' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया और वह रातों-रात लाखों दिलों की धड़कन बन गए। उनकी आकर्षक पर्सनालिटी, कड़ी मेहनत और डांस स्टाइल ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं में जगह दिलाई

फिल्म इंडस्ट्री के 'ग्रीक गॉड' का आज जन्मदिन, 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट

इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर
इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें, धूम 2, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, वॉर, और सुपर 30 जैसी फिल्मों का नाम प्रमुख है। उनकी फिल्मों में न सिर्फ उनके अभिनय का जादू देखने को मिला, बल्कि उन्होंने अपने डांस और स्टाइल से भी करोड़ों लोगों को अपना प्रशंसक बनाया। मौजूदा समय में वह वॉर 2 में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के आस-पास रिलीज हो सकती है।

फिल्म इंडस्ट्री के 'ग्रीक गॉड' का आज जन्मदिन, 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?