
Delhi : कार्मिक मंत्रालय का बड़ा आदेश, दिल्ली में 5 फरवरी को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय
-
Renuka
- January 18, 2025
Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसके चलते कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक दिल्ली में सभी केंद्र सरकार के कार्यालय और औधोगिक प्रतिष्ठान 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव के लिए बंद रहेंगे।
कार्मिक मंत्रालय ने जारी किया आदेश
बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। इसी के चलते अब चुनाव आयोग भी एक्टिव मोड़ पर और तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं दिल्ली कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी किया है, इस आदेश के अनुसार दिल्ली में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय और औधोगिक प्रतिष्ठान 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए बंद रहेंगे। साथ ही इस संबंध में मौजूदा निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि- कर्मचारी विशेष आकस्मिक अवकाश के लिए भी पात्र होंगे।

केंद्र के कार्यालय रहेंगे बंद
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने दिशानिर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि- औधोगिक प्रतिष्ठानों सहित केंद्र सरकार के कार्यालय मतदान के दिन बंद रहेंगे। सभी केंद्रीय सरकारी विभागों के सचिवों, दिल्ली, यूपी और तमिलनाडु सरकारों के मुख्य सचिवों को जारी आदेश में कहा गया है कि विशेष केजुएल लीव ऐसे कर्मचारी को भी दिया जा सकता है जो सामान्य रूप से निर्वाचन क्षेत्र के रहने वाले है और मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड है।
CTI ने भी किया बड़ा ऐलान
इसके साथ दिल्ली में मतदान ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने भी बड़ा फैसला लिया है। जिसमें एक अभियान लॉन्च किया है जिसमें वोट देकर आओ, डिस्काउंट लेकर जाओ । इस कैंपेन के तहत 5 फरवरी को वोट करने वालों को दिल्ली के 50 से ज्यादा बाजारों में 6 फरवरी को विशेष ऑफर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2284)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (388)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (949)
- खेल (420)
- धर्म - कर्म (710)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (533)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (69)
- उत्तर प्रदेश (262)
- दिल्ली (297)
- महाराष्ट्र (192)
- बिहार (247)
- टेक्नोलॉजी (204)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (121)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (15)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (39)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..