
तलाक की खबरों के बीच साथ नजर आए ऐश्वर्या-अभिषेक,बेटी के स्कूल में पुराने रंग में लौटा बच्चन परिवार
-
Anjali
- December 20, 2024
बीते कुछ महीनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अनबन की खबरों लगातार आ रही थीं। ऐसी अटकलें थीं कि दोनों का तलाक होने वाला है। मगर ऐसी अफवाहों पर अब ब्रेक लग जाएगा। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इसमें ऐश्वर्या ने कुछ ऐसा किया कि तलाक की अफवाह फैलाने वालों की बोलती बंद हो जाएगी। दरअसल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हाल ही में अपनी बेटी आराध्या के स्कूल के फंक्शन में एक साथ पहुंचे। इस दौरान अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या का ख्याल रखते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी एक बार फिर दोनों को साथ में देखकर बेहद खुश हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से दोनों के तलाक की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर विराम लगते हुए नजर आ रहा है।
अभिषेक ने संभाला ऐश्वर्या का दुपट्टा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन तीनों साथ नजर आ रहे हैं। बच्चन फैमिली आराध्या के स्कूल के अंदर जाता दिख रही है इसमें। इस दौरान ऐश्वर्या राय का दुपट्टा नीचे गिर रहा होता है, जिसे संभालते दिखे अभिषेक बच्चन। अमिताभ भी उनके साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

कैसे शुरू हुईं तलाक की खबरें?
जुलाई में बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट से शादी की थी। इस शादी में अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ पहुंचे थे, हालांकि उनके साथ कहीं भी ऐश्वर्या राय नहीं दिखीं। बच्चन परिवार ने रेड कार्पेट पर फैमिली फोटोज के लिए पोज दिए, जबकि उनकी एंट्री के कुछ समय बाद ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ शादी में पहुंची थीं और अकेले पोज दिए। एंट्री के अलावा भी पूरी शादी में दोनों एक दूसरे से कटे-कटे नजर आए थे। इसके कुछ समय बाद ऐश्वर्या राय, बेटी के साथ वेकेशन पर गई थीं, इस समय भी उनके साथ अभिषेक नहीं थे। तब से ही कपल के तलाक की खबरें थीं।
बताते चलें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की है। इस शादी से कपल को एक बेटी आराध्या है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (897)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (250)
- शहर और राज्य (310)
- दुनिया (393)
- खेल (259)
- धर्म - कर्म (425)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (502)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (44)
- राजस्थान (279)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (183)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (141)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (232)
- वीडियो (785)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..