Dark Mode
  • day 00 month 0000
Congo :  कांगो में फुटबॉल के खिलाड़ियों से भरी नाव पलटी, करीब 25 लोगों की मौत

Congo : कांगो में फुटबॉल के खिलाड़ियों से भरी नाव पलटी, करीब 25 लोगों की मौत

Congo :  अफ्रीका के कांगो में एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें फुटबॉल के खिलाड़ियों से भरी हुई नाव पलट गई, वहीं जानकारी के मुताबिक- करीब 25 लोगों की जान चली गई और लगभग 30 लोगों को बचा लिया गया है।

 

 

Congo :  कांगो में फुटबॉल के खिलाड़ियों से भरी नाव पलटी, करीब 25 लोगों की मौत

नाव पलटने से बड़ा हादसा
दक्षिण-पश्चिमी कांगो में एक नाव पलटने से उसमें सवार 25 लोगों की मौत हो गई। बताया जदा रहा है कि मरने वालों में कई फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं अधिकारियों ने यह जानकारी दीहै, साथ ही प्रांतीय प्रवक्ता एलेक्सिस मपुतु ने बताया कि- खिलाड़ी रविवार रात माई-न्डोम्बे प्रांत के मुशी शहर में एक मैच खेलकर लौट रहे थे, तभी क्वा नदी में उन्हें ले जा रही नौका पलट गई।


कैसे हुआ ये हादसा
जानकारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी कांगो में एक नाव पलटने से उसमें सवार 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कई फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं प्रांतीय प्रवक्ता ने बताया कि- खिलाड़ी रविवार रात माई-न्डोम्बे प्रांत के मुशी शहर में एक मैच खेलकर लौट रहे थे, तभी क्वा नदी में उन्हें ले जा रही नाव पलट गई।


प्रांतीय प्रवक्ता का क्या है कहना
बता दें कि मपुतु के मुताबिक रात में कम दिखने की वजह हादसे का एक कारण हो सकती है, मुशी क्षेत्र के स्थानीय प्रशासक रेनेकल क्वातिबा ने बताया कि- कम से कम 30 अन्य लोगों को बचा लिया गया। वहीं मध्य अफ्रीका के इस देश में घातक नाव दुर्घटनाएं आम बात हैं, जहां अक्सर देर रात यात्रा और क्षमता से अधिक सवारी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। साथ ही अधिकारियों को नाव के नियमों को लागू करने में संघर्ष करना पड़ता है।


हाल के सालों में कई हादसे
जानकारी के मुताबिक कांगो में पिछले कुछ वर्षों में सैकड़ों लोग नाव हादसों में मारे जा चुके हैं, माना जा रहा है कि लोग सड़कों की कमी के कारण नदियों के रास्ते सफर करते हैं, लेकिन असुरक्षित नौकाएं यात्रियों की जान के लिए खतरा बन जाती हैं। वहीं सरकार नौ परिवहन सुरक्षा के नियमों को लागू करने की कोशिश कर रही है, लेकिन फिर भी हर साल ऐसे कई हादसे होते है और कई लोगों की जान चली जाती है।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?