Dark Mode
  • day 00 month 0000
आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

 

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025, शनिवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या सहित सभी राशियों के लिए खास 

 

आज का राशिफल (Today's Horoscope) : आज का राशिफल, मेष, सिंह, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है। 29 मार्च 2025 का दिन मेष राशि वाले आज व्यापार में कुछ कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। बाकी राशियों का दिन सामान्य गुजरेगा। आइए जानें आज का राशिफल -

 

मेष का राशिफल (Aries Horoscope)

 

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

मेष राशि के व्यक्तियों को अपनी आय और व्यय को देखकर चलना होगा। आप अपने बिजनेस में कुछ समस्याओं को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

 

वृषभ का राशिफल (Taurus Horoscope)

 

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

वृषभ राशि के व्यक्तियों को आज बेवजह किसी बात को लेकर परेशान नहीं होने की जरूरत है। आप कामों को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति हो सकती है। बेवजह किसी के काम में टांग न अड़ाएं।

 

मिथुन का राशिफल (Gemini Horoscope)

 

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

मिथुन राशि के व्यक्तियों के आज आय के स्रोत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा रहेगी। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं, इसलिए आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें।

 

कर्क का राशिफल (Cancer Horoscope)

 

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको यदि कोई तनाव है, तो वह भी दूर हो जाएगा। आपको किसी विशेष काम पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में आप कोई लेनदेन बहुत ही सोच-समझकर करें। संतान की परीक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपका मन परेशान रहेगा।

 

सिंह का राशिफल (Leo Horoscope)

 

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

सिंह राशि के व्यक्तियों को यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आपके मन में उथल-पुथल लगी रहेगी। आपने यदि बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाई है, तो बाद में आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से आपका मन विचलित रहेगा।

 

कन्या का राशिफल (Virgo Horoscope)

 

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

कन्या राशि के व्यक्तियों के लिए आज दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों पर पूरा ध्यान दें। आपका डूबा धन भी आपको मिल सकता है।

 

तुला का राशिफल (Libra Horoscope)

 

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

तुला राशि के व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आप किसी नए बिजनेस में हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं। आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।

 

वृश्चिक का राशिफल (Scorpio Horoscope)

 

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को अपने खर्चों पर लगाम लगाना होगा। किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए सुनहरा मौका रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपके घर आना हो सकता है। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

 

धनु का राशिफल (Sagittarius Horoscope)

 

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

धनु राशि के व्यक्तियों की यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और आपको अपने कामों को लेकर सुझबुझ दिखानी होगी। आप किसी काम को लेकर ज्यादा उत्सुक न हों। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी यदि कोई इच्छा अधूरी थी, तो वह कल पूरी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

 

मकर का राशिफल (Capricorn Horoscope)

 

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

मकर राशि के व्यक्तियों के लिए आज दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। व्यापार में आपको काम को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से भविष्य की सलाह लेनी पड़ सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे, आपको किसी जोखिम भरे काम में सोच-समझकर हाथ बढ़ाना होगा।

 

कुंभ का राशिफल (Aquarius Horoscope)

 

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

कुंभ राशि के व्यक्तियों को अपने आवश्यक काम ध्यान से करना होगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका मन धार्मिक कामों में खूब लगेगा, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाएं, तो किसी से वहां मांगकर न लेकर जाएं, क्योंकि इससे कोई दुर्घटना होने की संभावना है।

 

मीन का राशिफल (Pisces Horoscope)

 

आज का राशिफल, 29 मार्च 2025 क्या है राशियों के हिसाब से आज का दिन

मीन राशि के व्यक्तियों के सामने आज कुछ चुनौतियां रहेंगी, जिन्हें लेकर उनका मन परेशान रहेगा। आप किसी अजनबी से कोई लेनदेन बहुत ही सोच-समझकर करें, क्योंकि उस पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। जीवनसाथी को भी करियर में कुछ समस्याएं होने की संभावना है। आप किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो परिवार में बेवजह के लड़ाई-झगड़ा बढ़ सकते हैं।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?