
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों गिरा पारा
-
Ashish
- December 13, 2024
दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से रात में पारा गिरेगा।पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व उत्तर-पश्चिम हवा चलने से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। रात में ठिठुरन बढ़ रही है और दिन में धूप ठंड से राहत दे रही है। शुक्रवार से शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना है, जिससे रात का तापमान और गिरेगा। दिन में तापमान अभी स्थिर बना रहेगा।
दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। तीन दिन पहले पहाड़ों पर बर्फबारी व बूंदाबांदी हुई। इसके बाद चली उत्तर पश्चिम हवा ने मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा दिया। शुक्रवार से एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से रात में पारा गिरेगा और पाला पड़ने की संभावना भी है।
गुरुवार को दिन का तापमान स्थिर बना रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा चार किमी. प्रतिघंटा व शाम के समय में आठ किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 15 दिसंबर तक हवा का असर बना रहेगा। बारिश के फिलहाल कोई आसार नहीं है।
दिल्ली में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक
मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर माह में अभी ओर भी पारा गिर सकता है। सुबह के समय कोहरा रह सकता है। दोपहर में ठंड बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान कम होकर 5 डिग्री तक रह सकता है। 15 से 31 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रह सकता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1884)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (778)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (571)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (544)
- हेल्थ (178)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (449)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (208)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (95)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (74)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (74)
- उत्तराखंड (4)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..