
स्वाद और सेहत से भरपूर है गाजर चुकंदर की कांजी, वजन घटाने, इम्यून सिस्टम मजबूत करने जैसी कई समस्याओं का रामबाण ईलाज
-
Ashish
- December 26, 2024
गाजर और चुकंदर से बनी कांजी एक तरह का फर्मेंटेड प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जो न सिर्फ सेहत से भरपूर है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब है। वैसे भी गाजर और चुकंदर कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यही वजह है कि इससे बनी कांजी का खट्टा-मीठा स्वाद हमारे मुंह के स्वाद को बनाए रखने के साथ-साथ आंतों के स्वास्थ्य को भी बनाए रखने में मदद करता है।
इसका इस्तेमाल आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। जिससे हमारा पाचन तंत्र बेहतर होता है और आंत के स्वास्थ्य को बनाए रखना आसान होता है। गाजर और चुकंदर से बनी कांजी हमारे शरीर में होने वाली कई बीमारियों को दूर करने में भी मदद करती है। ऐसे में इसे पीने से हमें कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। गाजर में बीटा कैरोटीन और विटामिन-ए, सी, के और जिंक भरपूर मात्रा में होता है। वहीं चुकंदर में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। इससे बनी कांजी पोषक तत्वों का खजाना है।
इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है
इसके सेवन से हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है, जिससे हम बदलते मौसम या किसी भी तरह के संक्रमण से बचे रहते हैं और कम बीमार पड़ते हैं।
पाचन क्रिया में सुधार होता है
इस ड्रिंक को पीने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत बनता है, जिससे हमें पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
एनर्जी लेवल बढ़ता है
गाजर और चुकंदर की कांजी ड्रिंक का सेवन हमें पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखता है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
इस कांजी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसकी वजह से हमारे शरीर में सूजन को कम करना आसान होता है। साथ ही कुछ दिनों तक लगातार इसका सेवन करने से यूरिन इंफेक्शन भी ठीक हो जाता है।
वजन रहता है कंट्रोल
इस ड्रिंक को पीने से वजन तो कंट्रोल रहता ही है साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
कांजी बनाने की विधि-
इसे बनाने के लिए पानी को उबाल लें और गाजर और चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे कांच के जार में डाल दें और फिर इसमें गाजर और चुकंदर के टुकड़े डालें, जीरा, काला नमक, सरसों पाउडर डालें और इसे मलमल के कपड़े से ढक दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें और 4-5 दिन में चखें, अगर यह खट्टा हो गया है तो इसका मतलब है कि कांजी तैयार है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2140)
- अपराध (149)
- मनोरंजन (349)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (880)
- खेल (386)
- धर्म - कर्म (651)
- व्यवसाय (183)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (502)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (263)
- महाराष्ट्र (176)
- बिहार (197)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (382)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..