
Indian Immigrants : अमेरिका से 487 और अवैध भारतीय प्रवासी होंगे डिपोर्ट, विदेश सचिव ने दी जानकारी
-
Renuka
- February 8, 2025
Indian Immigrants : अमेरिका ने 487 अवैध अप्रवासी भारतीयों को भारत भेजने के लिए चिन्हित कर लिया गया है। बता दें कि अमेरिका की ओर 298 लोगों के बारें में जानदारी साझा कर दी गई है। वहीं इससे पहले 4 फरवरी को अमेरिका ने 104 अवैध अप्रवासी भारतीयों को इंडिया डिपोर्ट किया था। इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी अधिकारियों द्वारा साझा किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर की जानकारी दी है।

अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों की वापसी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ऐसे में विदेश मंत्री ने अप्रवासियों के साथ दर्व्यवहार की आंशका जाहिर की है। वहीं 487 अवैध प्रवासियों में से 298 की पहचान हो चुकी है और भारत ने हस्तक्षेप करते हुए उनके कानूनी और सुरक्षा मानकों की पुष्टि करने का फैसला लिया गया है।
विदेश सचिव ने दी जानकारी
एक प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने बताया कि- भारतीयों को 04 फरवरी को भारत भेजते समय उनके साथ गलत व्यव्हार करने के मुद्दे को अमेरिकी अधिकारियों के सामने उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि- हमने अमेरिकी प्रशासन को स्पष्ट कर दिया है कि निर्वासित भारतीयों के साथ कोई भी अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि हमें दुर्व्यवहार की सूचना मिलती है तो हम उस एक्शन लेंगे।
ये भी पढ़े-अमेरिका ने 104 भारतीयों को निर्वासित किया
एस. जयशंकर ने क्या कहा था
वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका की ओर से भेजे गए प्रवासी भारतीयों के बारें में राज्यसभा में उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि- हम जानते है कि 104 लोग वापस भारत पहुंचे है। हमने ही उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि की गई है। हमें समझना चाहिए कि यह कोई नया मुद्दा नहीं है। ऐसे मुद्दे पहले भी भारत में होते रहे है। साथ ही कहा कि वो देश अपने कानून के हिसाब से उन्हें पकड़कर वापस भेजता है, ये प्रक्रिया कोई नई नहीं है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (748)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (304)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (362)
- व्यवसाय (120)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (140)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..