
IPL 2025 में आज कौन होगा बाहर? दो मैच, करोड़ों की उम्मीदें!
-
Chhavi
- May 4, 2025
IPL 2025 में आज यानी 4 मई को सुपर संडे है! टूर्नामेंट के आखिरी चरण में पहुंचते ही मुकाबले और भी रोमांचक हो गए हैं। आज दो बड़े मैच खेले जाएंगे – पहला KKR vs RR और दूसरा PBKS vs LSG। दोनों मुकाबले प्लेऑफ की रेस को और पेचीदा बना सकते हैं।
पहला मुकाबला – KKR vs RR
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच दोपहर 3:30 बजे ईडन गार्डन्स (Eden Garden), कोलकाता (Kolkata) में खेला जाएगा। राजस्थान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, लेकिन वो अब केकेआर की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका देने के लिए मैदान में उतरेगा। केकेआर को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो बाकी के चारों मैच जीतने होंगे। फिलहाल टीम 10 में से 4 मैच जीतकर अंकतालिका में 7वें नंबर पर है।
पिच रिपोर्ट: ईडन गार्डन्स की पिच बैटिंग के लिए जानी जाती है। यहां स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। अगर केकेआर टॉस जीतता है, तो पहले बैटिंग करना फायदे का सौदा हो सकता है।
दूसरा मुकाबला – PBKS vs LSG
शाम को 7:30 बजे धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगे। पंजाब 13 अंकों के साथ 4ठे नंबर पर है, जबकि लखनऊ के 10 मैचों में 5 जीत हैं। LSG को प्लेऑफ (Playoff) में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए।
पिच रिपोर्ट: धर्मशाला की पिच तेज़ गेंदबाज़ों को मदद देती है। यहां पहली बार पंजाब किंग्स खेलने उतरेगी।
आज का दिन प्लेऑफ की तस्वीर को पूरी तरह बदल सकता है। कौन मारेगा बाज़ी? जवाब आज शाम मिल जाएगा!
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1225)
- अपराध (107)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (486)
- खेल (300)
- धर्म - कर्म (463)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (149)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (326)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (165)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (73)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (63)
- राशिफल (262)
- वीडियो (889)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (55)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..