
Christmas Gift Ideas : क्रिसमस पर पुरुषों के लिए गिफ्ट आइडिया, गिफ्ट के लिए बेस्ट रहेंगे ये 5 गैजेट्स
-
Renuka
- December 21, 2024
Technology : 25 दिसंबर को क्रिसमस का जश्न मनाया जाता है। क्रिसमस का त्यौहार खुशियों और उपहारों का समय होता है, जब लोग अपने परिवार, दोस्तों और खास रिश्तों को खुश करने के लिए उन्हें तोहफा देते हैं। हालांकि, बजट में सही उपहार चुनना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब तोहफा भाई, बॉयफ्रेंड या पति के लिए हो। लड़कों के लिए पसंदीदा गिफ्ट ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, खासकर जब बजट सीमित हो। लेकिन इस समस्या को हल करने के लिए, सबसे पहले यह तय करें कि क्या वे फैशन से जुड़ी चीजें पसंद करते हैं, या फिर उन्हें गैजेट्स या तकनीकी चीजें ज्यादा भाती हैं। इस तरीके से आप आसानी से सही उपहार का चुनाव कर सकते हैं।
25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार
25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है, जिसमें लोग अपने दोस्तों और परिवार को गिफ्ट्स देते हैं। यह दिन सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑफिस कल्चर में भी इसका अहम स्थान है। कई ऑफिसों में इस दिन को सीक्रेट सांता के रूप में मनाया जाता है, जहां आपको बिना अपना नाम बताए अपने कलीग को गिफ्ट देना होता है। अगर आप भी इस बार सीक्रेट सांता बनकर किसी को गिफ्ट देने जा रहे हैं, लेकिन बजट की कमी की वजह से कोई अच्छा तोहफा नहीं ढूंढ पा रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
लिन ओरिजिनल्स जूकबॉक्स 30 स्पीकर
जुकबॉक्स 30 स्पीकर को 40W आउटपुट के साथ बेहतरीन साउंड अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह स्पीकर ब्लूटूथ 5.2 तकनीक को सपोर्ट करता है और इसके साथ RGB लाइटिंग दी गई है, जो किसी भी पार्टी को खास बना देती है। इसमें वायर्ड माइक, रिमोट कंट्रोल, और USB, TF कार्ड, AUX इनपुट जैसे विकल्प भी मिलते हैं। साथ ही, इसमें टाइप-सी चार्जिंग केबल भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग भी काफी सुविधाजनक हो जाती है। इसकी कीमत ₹1,649 है और इसे आप Lyne की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
बौल्ट 20000 एमएएच 22.5 वॉट पावर बैंक
Boult का यह फास्ट चार्जिंग पावर बैंक एक शानदार गिफ्ट ऑप्शन है जिसे आप कहीं भी आसानी से कैरी कर सकते हैं। इसमें मल्टी-चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे आप एक साथ दो स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं। यह पावर बैंक 22.5W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे आपके डिवाइस जल्दी चार्ज होते हैं। इसका वजन मात्र 300 ग्राम है, जिससे इसे ले जाना बेहद सुविधाजनक होता है। आप इसे फ्लिपकार्ट पर केवल ₹1,499 में खरीद सकते हैं।
वनप्लस नॉर्ड बड्स 2r
OnePlus Nord Buds 2r ईयरबड्स क्रिसमस के उपहार के लिए एक शानदार विकल्प हैं। ये ईयरबड्स 12.4mm ड्राइवर के साथ आते हैं और इसमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट है, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस और भी बेहतर होता है। इसमें 480mAh की बैटरी है, जो 38 घंटे तक का प्ले टाइम देती है। इसके साथ Type-C चार्जिंग केबल भी दी जाती है, जो चार्जिंग को बेहद सुविधाजनक बनाती है। इस बेहतरीन पैक को आप फ्लिपकार्ट से सिर्फ ₹1,699 में खरीद सकते हैं।
बौल्ट क्राउनआर ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच
Boult की यह स्मार्टवॉच बेहद कम बजट में प्रीमियम लुक का अनुभव देती है। यह गोल डायल के साथ आती है और जिंक ऑलॉय मेटैलिक फ्रेम से बनी हुई है, जो इसे स्टाइलिश और मजबूत बनाता है। IP67 रेटिंग के साथ यह डस्ट और पानी से बचाव प्रदान करती है। स्मार्ट नोटिफिकेशन, सेडेंटरी वॉटर इनटेक रिमाइंडर और वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स से लैस यह स्मार्टवॉच हर जरूरत को पूरा करती है। आप इसे फ्लिपकार्ट से केवल ₹1,899 में खरीद सकते हैं।
UBON CL-120 इयरफ़ोन
UBON CL-120 इयरफोन ऑडियो गुणवत्ता और आराम का शानदार मिश्रण प्रदान करते हैं। यह इयरफोन विशेष रूप से बेहतरीन ऑडियो अनुभव के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, चाहे आप किसी से बात कर रहे हों, म्यूजिक सुन रहे हों या वीडियो देख रहे हों, आपको इसमें हमेशा स्पष्ट और शुद्ध आवाज़ मिलेगी। इसका आधुनिक और मजबूत डिज़ाइन इसे और भी आकर्षक बनाता है। आप इसे फ्लिपकार्ट पर 1599 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1205)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (481)
- खेल (297)
- धर्म - कर्म (459)
- व्यवसाय (148)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (321)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (164)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (258)
- वीडियो (883)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (54)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..