Dark Mode
  • day 00 month 0000
सलमान खान की जान फिर खतरे में! धमकी में कहा – गाड़ी उड़ाएंगे, घर में मारेंगे

सलमान खान की जान फिर खतरे में! धमकी में कहा – गाड़ी उड़ाएंगे, घर में मारेंगे

सलमान खान को मिली फिर जान से मारने की धमकी, वर्ली ट्रांसपोर्ट विभाग के नंबर पर भेजा गया बम धमाका संदेश

 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है, जिससे उनके फैंस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी मुंबई के वर्ली ट्रांसपोर्ट विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई, जिसमें कहा गया कि सलमान की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा और उन्हें उनके घर में ही मार दिया जाएगा।

 

जैसे ही यह संदेश मिला, पुलिस तुरंत हरकत में आई और वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और सलमान की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है।

 

गौरतलब है कि सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और उनके गैंग से सलमान की पुरानी दुश्मनी किसी से छुपी नहीं है। पिछले साल अप्रैल में उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद सलमान ने अपने घर को बुलेटप्रूफ करवा लिया था।

 

इतना ही नहीं, उनके करीबी माने जाने वाले बाबा सिद्दीकी पर भी खुलेआम फायरिंग हुई थी, जिसमें उनकी जान चली गई थी। इन घटनाओं के चलते सलमान खान की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है।

 

अब एक बार फिर से उनकी जान को खतरा मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है। सलमान खान के चाहने वाले एक बार फिर उनके सुरक्षित रहने की दुआ कर रहे हैं।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?