Dark Mode
  • Wednesday 14 May 2025 03:29:37
बाबा अमरनाथ यात्रा 2025 का रजिस्ट्रेशन (registration) 15 अप्रैल से शुरू

बाबा अमरनाथ यात्रा 2025 का रजिस्ट्रेशन (registration) 15 अप्रैल से शुरू

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025

 

Amarnath Yatra 2025: बाबा अमरनाथ यात्रा 2025, 3 जुलाई से शुरु होने जा रही है जिसका एडवांस पंजीकरण 14 अप्रैल से शुरु होना था मगर सरकारी अवकाश होने के कारण पंजीकरण मंगलवार 15 अप्रैल से शुरु हो पाएगा। अमरनाथ की यात्रा 38 दिन की होगी और रक्षा बंधन वाले दिन 9 अगस्त को संपन्न होगी। बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए देश भर में चार बैंकों की 533 शाखाओं में एडवांस पंजीकरण (Amarnath Yatra Registration) की तैयारियां पूरी हुई हो गई है। अमरनाथ यात्रा स्वास्थ्य प्रमाणपत्र पंजीकरण के लिए आवश्यक है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने अस्पतालों और डॉक्टरों की जानकारी उपलब्ध कराई है।

 

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, तिथियाँ

 

जानकारी के मुताबिक श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) ने बताया है कि इस साल यात्रा 39 दिनों तक चलेगी। इससे अमरनाथ के भक्तों को पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करने के लिए काफी समय मिल सकेगा। बैंकों में अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन की तैयारी पूरी हो चुकी है। पहले रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू होने वाला था, लेकिन उस दिन सरकारी छुट्टी होने की वजह से अब यह 15 अप्रैल से शुरू होगा। श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक, यस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जम्मू और कश्मीर में भी 20 शाखाएं हैं जहां आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

 

ये भी पढ़े- झालावाड़ में वसुंधरा राजे ने किया एयरपोर्ट का उद्घाटन, दिल्ली तक भरेगी उड़ान

 
रजिस्ट्रेशन फीस


बाबा अमरनाथ की यात्रा रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको अमरनाथ यात्रा शुल्क150 रुपये देने होंगे। आप पहलगाम या बालटाल में से किसी भी रास्ते से अमरनाथ यात्रा मार्ग की यात्रा कर सकते हैं। आपको दोनों रास्तों के लिए अलग-अलग रंग की पर्ची मिलेगी। यात्रा का रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड के जरिए होगा और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट भी जरूरी है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने उन अस्पतालों, क्लीनिकों और डॉक्टरों की लिस्ट जारी की है जहां से आप हेल्थ सर्टिफिकेट भी बनवा सकते हैं। जम्मू शहर में आप सरकारी अस्पताल गांधी नगर, सरकारी अस्पताल सरवाल, राजीव गांधी अस्पताल और सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल जगती में हेल्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।

 

बाबा अमरनाथ यात्रा 2025 का रजिस्ट्रेशन (registration) 15 अप्रैल से शुरू

रजिस्ट्रेशन की सुविधा

अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन दोनों तरीकों से की जा सकती है, या तो श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर लॉगिन करें। पंजीकरण फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, और यात्रा शुल्क का भुगतान करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको ईमेल या SMS के माध्यम से अमरनाथ यात्रा परमिट मिलेगा।


अमरनाथ यात्रा रोपवे


बालटाल से अमरनाथ गुफा तक 11.60 किलोमीटर रोपवे बनाने की योजना है. सरकार ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं. बालटाल से अमरनाथ गुफा की ऊंचाई 3,880 मीटर है. रोपवे की मदद से सालाना अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम हो जाएगी।

 

 

बाबा अमरनाथ यात्रा 2025 का रजिस्ट्रेशन (registration) 15 अप्रैल से शुरू

अमरनाथ यात्रा संपर्क जानकारी


श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 के लिए यात्रा शुरू होने से पहले ही एसएएसबी (श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड) के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में हेल्पलाइन सुविधा से सुसज्जित एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। श्री अमरनाथजी यात्रा के समापन तक हेल्पलाइन चौबीसों घंटे काम करेगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड से संबंधित सभी प्रश्नों के लिए एसएएसबी द्वारा जारी किये गए हेल्पलाइन नंबर: 91-194-2501679 और +91-9469722210 पर संपर्क कर सकते हैं।

 


अमरनाथ यात्रा मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन के लिए आप अपने फोन में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की एप (App for Amarnath Yatra Registration) डाउनलोड कर सकते हैं।

 

अमरनाथ यात्रा आयु सीमा के लिए 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को यात्रा की अनुमति नहीं है।

 

ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?