
पढ़िए आज 30 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Priyanka
- April 30, 2025
- कनाडा में मार्क कार्नी बने नए प्रधानमंत्री, लिबरल पार्टी को मिली बड़ी जीत। PM मोदी ने दी बधाई, बोले– भारत-कनाडा साझेदारी को आगे बढ़ाने को उत्सुक हूं। कार्नी ने चुनाव में कंजर्वेटिव नेता पियरे पोइलिवरे को हराया। अभियान के दौरान मार्क कार्नी ने ट्रंप की आलोचना कर, देश की संप्रभुता की रक्षा का वादा किया
- भारत मंडपम में YUGM इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए PM मोदी ने किया टेक्नोलॉजी हब्स का बड़ा ऐलान। IIT कानपुर और बॉम्बे में AI, बायोटेक और हेल्थ टेक्नोलॉजी के सुपर हब लॉन्च। वाधवानी इनोवेशन नेटवर्क और नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के साथ रिसर्च को नई गति देने का संकल्प. PM मोदी ने कहा– भारत की इनोवेशन क्षमता को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाया जाएगा।
- राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र जल्द बुलाने की मांग की है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि देश को इस समय एकजुटता दिखानी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री को अलग पत्र भेजकर यह मांग दोहराई। कांग्रेस का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को मिलकर एक मजबूत संदेश देना चाहिए।
- उत्तर प्रदेश के देवरिया में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹676 करोड़ की 501 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक भी वितरित किए। मंच से सीएम योगी बोले– प्रयागराज को माफियाओं से मुक्ति मिलते ही वहां की बेटियों ने UPSC में टॉप किया।उन्होंने शक्ति दुबे के पहले स्थान पर आने को नया उत्तर प्रदेश का प्रतीक बताया।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने LG वी.के. सक्सेना के साथ इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन, शीश महल और हैदरपुर जल संयंत्र का निरीक्षण किया। विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पूर्णता के निर्देश दिए। इस दौरे में सांसद पी. खंडेलवाल भी मौजूद रहे। रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को सक्षम राजधानी बनाने की दिशा में तेज़ी से काम हो रहा है।
- चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और सदस्यों के साथ अहम बैठक हुई। राज्य के वित्तीय मामलों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई और आयोग के समक्ष हरियाणा की विकास यात्रा का प्रेजेंटेशन दिया गया। आयोग ने राज्य सरकार की ‘हरियाणा एक–हरियाणवी एक’ पहल और नवाचारों की सराहना की। सीएम सैनी ने कहा– हरियाणा, पीएम मोदी के विकसित भारत के विज़न में पूरी तरह सहभागी है।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात कर 647 मेगावाट की 7 जल विद्युत परियोजनाओं पर चर्चा की। धौलीगंगा नदी पर सेला उर्थिंग परियोजना समेत सभी योजनाओं के लिए केंद्र से स्वीकृति की मांग की गई। CM धामी ने कहा– उत्तराखंड इकोलॉजी और इकोनोमी के संतुलन के साथ ऊर्जा प्रदेश बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि आमंत्रित किया और सहयोग के लिए आभार जताया।
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान’ के तहत संगोष्ठी में भाग लिया। उन्होंने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है, जो नागरिकों को अधिकार और कर्तव्य दोनों का बोध कराता है। सीएम ने बताया कि 'कामधेनु योजना' शुरू की गई है, जो गौपालन के माध्यम से गरीब और किसान की समृद्धि को समर्पित है. यह योजना बाबा साहेब के सामाजिक समरसता और सेवा के संकल्प को समर्पित है।
- बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 14 साल की उम्र में IPL में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि वैभव से 2024 में मुलाकात हुई थी और अब शानदार प्रदर्शन के बाद फोन पर भी बधाई दी गई है। राज्य सरकार वैभव को ₹10 लाख की सम्मान राशि देगी। सीएम ने कामना की कि वैभव भारतीय टीम में नई ऊंचाइयां छुएं और देश का नाम रोशन करें।
- बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा परशुराम जयंती पर मोकामा स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कलश यात्रा में निकली सांस्कृतिक और आध्यात्मिक झांकियों ने जनमानस को भावविभोर किया। उपमुख्यमंत्री ने परशुराम जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर धर्म और राष्ट्रहित में अग्रसर रहने का आह्वान किया।
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में ऊर्जा और नगरीय विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में योजनाओं की प्रगति, लक्ष्यों की प्राप्ति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। सीएम ने केंद्र और राज्य की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। अधिकारियों से विकास कार्यों में गति लाने की अपील की गई।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1208)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (481)
- खेल (297)
- धर्म - कर्म (459)
- व्यवसाय (148)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (323)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (164)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (259)
- वीडियो (886)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (54)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%