Dark Mode
  • day 00 month 0000
मुंबई इंडियंस का धमाकेदार कमबैक

मुंबई इंडियंस का धमाकेदार कमबैक

IPL 2025: कल मुंबई इंडियंस (MI) और हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां मुंबई ने हैदराबाद की हालत एकदम खराब कर दी थी, और शुरुआत में उन्होंने 5 विकेट झटक लिए थे, लेकिन हेनरिक क्लासेन (Henrick Klaasen) और अभिनव मनोहर (Abhinav Manohar) की साझेदारी ने टीम को 143 तक पहुंचा दिया। क्लासेन ने 71 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के का सहारा लिया, और टीम को टिकाऊ स्कोर तक पहुंचा दिया। लेकिन यह स्कोर इतना बड़ा नहीं था कि जिससे मुंबई इसका पीछा न कर पाए। उसने इस मैच को बड़ी आसानी से अपने नाम कर लिया। IPL 2025, यह मैच मुंबई ने सात विकेट रहते जीता, और 16 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। जहां रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 70 रन की अच्छी पारी खेली, वहीं सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने भी नाबाद 40 रन बनाए। इस मैच से मुंबई पॉइंट्स टेबल (Points Table) में 3 नंबर पर पहुंच गई है, और मुंबई की फॉर्म भी वापस लौट आई है। फैंस का कहना है कि कमबैक हो तो ऐसा, क्योंकि मुंबई ने शुरू के मैच गंवा दिए थे, जिससे वे अंक तालिका में सबसे नीचे थी। लेकिन लगातार चौथी जीत हासिल करने के बाद मुंबई वापस अपने पुराने दौर में आ गई है। IPL 2025

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?