
जानिए देशभर की 20 जुलाई 2025 की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- July 20, 2025
- गृह मंत्री अमित शाह ने रुद्रपुर में ‘उत्तराखंड निवेश उत्सव - 2025’ में भाग लिया और देशभर के निवेशकों से संवाद किया। उन्होंने 1271 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का ई-लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
- कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने न्यायमूर्ति विभु बाखरू के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल थावर चंद गहलोत, डिप्टी सीएम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल माध्यम से श्री सत्य साईं संजीवनी नेत्र रोगालय, यवतमाल के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया और इस पहल को जनसेवा की दिशा में अहम कदम बताया।
- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात दौरे के दौरान गिर के अद्भुत जंगल की जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव किया और इसे भारतीय संस्कृति व गौरव का प्रतीक बताते हुए सभी से यहां आने का आग्रह किया।
- गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने सांखली के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओएनजीसी की CSR पहल से नई STEM लैब का उद्घाटन किया, जो NEP 2020 और डिजिटल कौशल विकास में महत्वपूर्ण कदम है। यह लैब युवाओं को विज्ञान, रोबोटिक्स और तकनीक में अन्वेषण और उत्कृष्टता के लिए सशक्त बनाएगी ।
- मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि- बातचीत वार्ता कक्ष में जारी है और मीडिया के माध्यम से नहीं होती। उन्होंने बताया कि टीम के लौटने पर ही प्रगति और प्रतिक्रिया स्पष्ट होगी।
- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं ने आपसी हितों और सहयोग पर चर्चा की।
- हरियाणा के जुलाना में सीएम नायब सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन धर्मशाला का उद्घाटन एवं स्वामी गोरक्षानंद नंदी व कामधेनु गऊशाला का भूमि पूजन किया। धर्मशाला समाज में समरसता और सेवा का केंद्र बनेगी।
- मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असम अनियंत्रित मुस्लिम घुसपैठ का डटकर विरोध कर रहा है, जिससे कई जिलों में जनसांख्यिकीय संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने इसे राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी मान्य वास्तविकता बताया।
- पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई और साथ ही कहा कि- आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से जनता में सुरक्षा का भरोसा बहाल करने की मांग की।
- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के प्रेरणादायी आह्वान पर खटीमा में अपनी पूज्य माताजी के साथ 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कर भावनात्मक और प्रेरक संदेश दिया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1759)
- अपराध (132)
- मनोरंजन (288)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (740)
- खेल (353)
- धर्म - कर्म (539)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (169)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (422)
- हरियाणा (55)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (192)
- दिल्ली (219)
- महाराष्ट्र (139)
- बिहार (121)
- टेक्नोलॉजी (168)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (90)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (71)
- राशिफल (324)
- वीडियो (1033)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (69)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%