
क्या भारत के साथ बड़ी डील के संकेत? ट्रंप का बड़ा ऐलान
-
Manjushree
- June 27, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में आयोजित ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ इवेंट के दौरान भारत के साथ एक “बहुत बड़ी डील” की संभावनाओं का संकेत दिया है। जो दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को एक नई दिशा देगा। उन्होंने चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर की घोषणा की है। भारत अमेरिका डील पर बिग ब्यूटीफुल बिल इवेंट के ट्रेड डील पर बोलते हुए कहा कि 'अमेरिका भारत के साथ बहुत बड़ी डील करने जा रहा है।'
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हर दूसरे देश के साथ डील नहीं की जाएगी, हम हर किसी के साथ सौदा नहीं करेंगे। कुछ लोगों को हम सिर्फ एक पत्र भेजकर सिर्फ धन्यवाद कहेंगे। आपको 25, 35, 45 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। यह करने का आसान तरीका है और मेरे लोग इसे इस तरह से नहीं करना चाहते हैं। वे कुछ डील करना चाहते हैं, लेकिन वे मुझसे ज्यादा सौदा करना चाहते हैं।
अमेरिका ने 2 अप्रैल को भारत से आने वाले कुछ सामानों पर 26 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। फिर इसे 90 दिन के लिए टाल दिया गया है। 9 जुलाई के बाद यह टैरिफ दोबारा लागू हो सकता है लेकिन इससे पहले ट्रंप ने डील की बात कहते हुए बड़े संकेत दिए हैं। भारत चाहता है कि उसे इस एक्स्ट्रा टैक्स से पूरी छूट मिले। दूसरी ओर, अमेरिका चाहता है कि भारत उसे कुछ खास प्रोडक्ट्स पर टैक्स छूट दे।
इससे पहले ट्रंप ने चीन के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, हालांकि उन्होंने इसकी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जून की शुरुआत में अमेरिका और चीन के बीच एक नया व्यापार समझौता हुआ है। इससे पहले ट्रंप ने चीन पर कड़े टैरिफ लगाकर एक तरह से व्यापार युद्ध छेड़ दिया था, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर टैरिफ लगाया था।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1698)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (280)
- शहर और राज्य (333)
- दुनिया (713)
- खेल (345)
- धर्म - कर्म (528)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (164)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (411)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (52)
- उत्तर प्रदेश (188)
- दिल्ली (214)
- महाराष्ट्र (134)
- बिहार (111)
- टेक्नोलॉजी (165)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (87)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (315)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (29)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..