
Maharashtra : एकनाथ शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर्स ने बताया वायरल बुखार से पीड़ित
-
Renuka
- December 1, 2024
Eknath Shinde : महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उनकी जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम उनके घर सतारा स्थित गांव पहुंची है। फिलहाल, एकनाथ शिंदे वहीं पर हैं और उनका इलाज जारी है।
शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत
महाराष्ट्र के शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई से एक डॉक्टरों की टीम उनके गृह जिले सतारा स्थित गांव पहुंच चुकी है। खबरों के मुताबिक, उन्हें थकान के कारण बुखार हो गया है, और फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति का परीक्षण कर रहे हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पारिवारिक डॉक्टर आरएम पात्रे ने बताया कि- अब एकनाथ शिंदे की तबीयत में सुधार है। उन्हें बुखार और उसके कुछ साइड इफेक्ट्स हो रहे थे। पिछले दो दिनों से उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही हैं। डॉक्टर पात्रे ने यह भी बताया कि इस समय उनके इलाज के लिए 3-4 डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद है।
वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि- एकनाथ शिंदे को बुखार, सर्दी और गले में इन्फेक्शन की समस्या है। उन्हें सलाईन दिया गया है और अब उनकी हालत में सुधार होने की उम्मीद है। डॉक्टरों ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में वह बेहतर महसूस करेंगे। उनकी तबीयत कल से ठीक नहीं थी, लेकिन अब उनका इलाज शुरू किया गया है।
गांव सतारा में हैं एकनाथ शिंदे
कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस समय अपने गांव सतारा में हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद, वह अगले दिन ही गांव लौट आए थे। शिंदे ने राज्य में सत्ता साझेदारी के समझौते पर चर्चा करने के लिए महायुति गठबंधन की बैठक से पहले, 28 नवंबर (गुरुवार) की रात को अमित शाह से मुलाकात की थी। बता दें कि सतारा स्थित अपने गांव का दौरा करने निकल गए। इस बीच, यह उम्मीद की जा रही थी कि आज महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा। हालांकि, इसी दौरान खबर आई कि एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक खराब हो गई है। मुंबई से डॉक्टरों की एक टीम उनके गांव पहुंची और जांच के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कब आए नतीजे
वहीं बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने 20 नवंबर को शानदार जीत हासिल की। बीजेपी ने 132 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि शिवसेना ने 57 और अजित पवार गुट ने 41 सीटें जीतीं। इसके विपरीत, विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, और इसके घटक दल केवल 46 सीटों पर ही सिमटकर रह गए।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (958)
- अपराध (103)
- मनोरंजन (254)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (407)
- खेल (275)
- धर्म - कर्म (436)
- व्यवसाय (145)
- राजनीति (510)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (45)
- राजस्थान (294)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (158)
- दिल्ली (192)
- महाराष्ट्र (104)
- बिहार (62)
- टेक्नोलॉजी (145)
- न्यूज़ (74)
- मौसम (69)
- शिक्षा (91)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (239)
- वीडियो (807)
- पंजाब (17)
- ट्रैवल (13)
- अन्य (26)
- जम्मू कश्मीर (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..